• Home
  • News
  • ICC T20 World Cup 2020: players will get 3 to 5 matches to prove, says Virat Kohli

विराट बोले- T20I WC से पहले हमारे पास 30 मैच, किसी एक युवा को नहीं देंगे...

टी20 विश्‍व कप 2020 अगले साल ऑस्‍ट्रेलिया में खेला जाना है।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 15, 2019, 08:41 PM IST

Published On Sep 15, 2019, 08:41 PM IST

Last UpdatedSep 15, 2019, 08:41 PM IST

Virat Kohli @ AFP

Virat Kohli (File Photo) @ AFP

टी20 वर्ल्‍ड कप 2020 अगले साल ऑस्‍ट्रेलिया में खेला जाना है। इस मेगा टूर्नामेंट काे शुरू होने में अभी भी एक साल का वक्‍त बचा है। ऐसे में भारतीय कप्‍तान विराट कोहली ने अपनी टीम के युवाओं को साफ संदेश दिया है। विराट का कहना है कि टी20 विश्‍व कप में जगह बनानी है तो खुद को साबित करना होगा।

पढ़ें:- बारिश के चलते धर्मशाला टी20 मुकाबला बिना एक भी गेंद खेले हुआ रद्द

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टीम इंडिया ने साल 2007 में पहले टी20 विश्‍व कप पर कब्‍जा किया था। इसके बाद से ही भारतीय टीम दोबारा इस खिताब पर कब्‍जा नहीं कर पाई है। भारत को अगले टी20 विश्‍व कप से पहले खेल के सबसे छोटे प्रारूप में 30 मैच खेलने हैं।

विराट ने कहा, “यह स्‍पष्‍ट है कि हर खिलाड़ी को सभी 30 मुकाबले खेलने का मौका नहीं मिलेगा। जब मैं टीम में आया था तो मुझे नहीं लगता कि किसी ने मुझे 15-20 मैच दिए होंगे। मुझे केवल तीन से पांच मैच मिले थे, जिसमें मुझे खुद को साबित करना था।”

पढ़ें:- लंदन टेस्ट: इंग्लैंड ने 399 रन का रखा लक्ष्य, ऑस्ट्रेलिया की पारी लड़खड़ाई

विराट ने कहा, “यह वो स्‍तर है जिसपर हम लोग इस वक्‍त क्रिकेट खेल रहे हैं। टीम मैनेजमेंट का जो माइंडसेट है, खिलाड़ियों को भी उसी माइंडसेट पर चलना होगा। हमारे पास वर्ल्‍ड कप से पहले 30 मुकाबले हैं। ऐसे में हमें यह तय करना होगा कि कितना समय एक खिलाड़ी को देना है।”

विराट ने साफ किया कि इस वक्‍त टी20 वर्ल्‍ड कप के साथ-साथ वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप पर हमारा फोकस है। जिसके चलते हम टीम में युवाओं का सही तालमेल बैठाते हुए उन्‍हें मौके दे रहे हैं। हमे वो खिलाड़ी चुनने होंगे जो टीम को आगे लेकर जा सकें।

Editor's Pick