Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - February 11, 2026 9:22 AM IST

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पांचवां दिन है. 11 फरवरी को ग्रुप स्टेज के तीन बड़े मैच खेले जाएंगे. आज दिन का पहला मैच अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड और इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज का मैच होगा. यानी आज के तीनों मैच कमाल के होने वाले हैं.
साउथ अफ्रीका पिछले टी20 वर्ल्ड कप का उपविजेता है. वहीं अफगानिस्तान ऐसी खतरनाक टीम है जो कभी भी उलटफेर कर सकती है. ऑस्ट्रेलिया पूर्व विजेता है और आयरलैंड बीते मैच की हार को भुलाकर बेहतर खेल दिखाना चाहेगी. वहीं इंग्लैंड की बात करें तो वह नेपाल के सामने बड़ी मुश्किल से जीत हासिल कर पाई. और वेस्टइंडीज की टीम भी दो बार की विजेता टीम है.
अब जानते हैं तीनों मैचों के बारे में विस्तार से ग्रुप डी के मैच में अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका आमने-सामने होंगे. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा. अफगानिस्तान को उसके पहले मैच में न्यूजीलैंड ने पांच विकेट से हराया था. उस मैच में अफगानिस्तान के स्पिनर्स कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे. भले ही अफगानिस्तान की टीम हार गई हो लेकिन उसे हल्के में तो कोई नहीं लेना चाहेगा. राशिद खान की कप्तानी वाली टीम उलटफेर करने में सक्षम है. बीते टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी. उसने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी टीम को हराकर इस फॉर्मेट में अपना दबदबा दिखाया था.
राशिद खान की कप्तानी वाली इस टीम में कई स्पिनर्स हैं. खुद राशिद के अलावा नूर अहमद, मोहम्मद नबी और मुजीब-उल-हक भी इस टीम का हिस्सा हैं.
Massive implications await an exciting day at the #T20WorldCup 🔥
— ICC (@ICC) February 11, 2026
Find out how to watch here 📺 https://t.co/NPykWM7qqY pic.twitter.com/Nss9dKW2OR
बात अगर साउथ अफ्रीका की करें तो उसने अपने पहले मैच में कनाडा को 56 रन से हराया. साउथ अफ्रीका टीम की टीम की कप्तानी एडिन मार्करम के हाथों में है. इस टीम के पास क्विंटन डि कॉक, डेविड मिलर, कागिसो रबाडा और एनरिच नॉर्त्जे जैसे खिलाड़ी हैं.
ग्रुप डी के ही दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड आमने-सामने होंगे. इस मैच से ऑस्ट्रेलिया इस वर्ल्ड कप में अपने अभियान का आगाज कर रही है. वहीं आयरलैंड को श्रीलंका के हाथों अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था.
मिशेल मार्श की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम में ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टॉयनिस और ट्रेविस हेड जैसे आक्रामक खिलाड़ी हैं. वहीं गेंदबाजी में टीम स्ट्रगल कर रही है. पैट कमिंस पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. वहीं जोश हेजलवुड शुरुआती मुकाबले नहीं खेलेंगे. आयरलैंड में जोश लिटिल, हैरी टैक्टर और जॉर्ज डॉकरैल जैसे खिलाड़ी हैं जो इस टीम को एक मजबूत दावेदार बनाते हैं.
| मैच | समय | मैदान |
| साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान | 11:00 AM | अहमदाबाद |
| ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड | 3:00 PM | कोलंबो |
| इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज | 7:00 PM | वानखेड़े |
ग्रुप सी में नेपाल और वेस्टइंडीज की टीमें भिड़ेंगी. दोनों टीमों ने दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीता है. इंग्लैंड की टीम में हैरी ब्रूक, जोस बटलर, फिल साल्ट जैसे बल्लेबाज हैं. वहीं आदिल रशीद, ल्यूक वुड और सैम करने जैसे गेंदबाज हैं. नेपाल के खिलाफ अपने पिछले मुकाबले में इंग्लैंड की टीम जैसे-तैसे जीत पाई थी. इंग्लैंड की टीम को सिर्फ 4 रन से जीत मिली थी. आखिरी गेंद तक नेपाल की टीम मुकाबले में बनी हुई थी.
वहीं वेस्टइंडीज में शे होप, शिमरॉन हेटमायर, रोमारियो शेपर्ड और रोवमैन पावेल जैसे खिलाड़ी हैं. दोनों टीमों के बीच हुए कुल मुकाबलों की बात करें तो इंग्लैंड की टीम 19-18 से आगे है.
T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
