add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T20 World Cup 2026: आज 13 फरवरी को खेले जाने वाले सभी तीन मैचों का शेड्यूल

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में आज 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला खेला जाना है, जहां उसे कड़ी चुनौती मिल सकती है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 13, 2026 7:39 AM IST

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का आज सातवां दिन है. सातवें दिन यानि 13 फरवरी को टी-20 वर्ल्ड कप में तीन अहम मुकाबले खेले जाने हैं. दिन के पहले मुकाबले में 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का सामना जिम्बाब्वे से होगा. वहीं दूसरे मैच में कनाडा और यूएई की टीम एक दूसरे से भिड़ेगी. दिन के आखिरी मैच में नीदरलैंड्स का सामना यूएसए से होगा.

जिम्बाब्वे की टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप में जीत के साथ आगाज किया था, ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को संभलकर रहना होगा. वहीं कनाडा और यूएई के मुकाबले में दोनों टीमें अपनी पहली जीत के लिए मैदान में उतरेगी. दिन के आखिरी मैच में यूएसए की परीक्षा होगी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऑस्ट्रेलिया vs जिम्बाब्वे (सुबह 11 बजे)

कई प्रमुख खिलाड़ियों के चोटिल होने की समस्या से जूझ रही ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप बी मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी. इस मैच में कप्तान मिचेल मार्श की फिटनेस पर निगाह टिकी रहेगी. मार्श के कवर के रूप में स्टीव स्मिथ को ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल किया है.

पहले मैच में आसान जीत दर्ज करने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ आर प्रेमदासा स्टेडियम कोलबों में खेले जाने वाले इस मैच में अपने प्रदर्शन को और बेहतर करना चाहेगी, उसे सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड और ग्लेन मैक्सवेल से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. जिम्बाब्वे के खिलाफ हालांकि ऑस्ट्रेलिया को सतर्क भी रहना होगा, क्योंकि जिम्बाब्वे को हल्के में नहीं लिया जा सकता. जिम्बाब्वे ने अपनी पिछले मैच में ओमान को आसानी से हराया था, उसके पास ब्रैड इवांस, ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ड नगारवा जैसे तेज गेंदबाज हैं जो अपने दिन में सबसे मजबूत बल्लेबाजों को भी कड़ी टक्कर दे सकते हैं।

सिकंदर रजा की ऑफ और लेग ब्रेक गेंदों टीम में गहराई देती है. वहीं सिकंदर रजा, ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स और 40 साल के ब्रेंडन टेलर बल्लेबाजी में काफी शानदार फॉर्म में हैं.

दोनों टीमों का स्क्वाड:

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कॉनॉली, टिम डेविड, बेन ड्वार्शियस, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा, स्टीव स्मिथ (मिचेल मार्श के कवर के तौर पर)

जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, ब्रैडली इवांस, क्लाइव मदांडे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, ब्रेंडन टेलर

कनाडा vs यूएई (दोपहर तीन बजे)

अपने पहले मैच में करारी हार झेलने वाले कनाडा और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) शुक्रवार को टी20 विश्व कप के ग्रुप डी के मुकाबले में नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने होंगे. दोनों टीमों का लक्ष्य टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल करना होगा. न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के साथ ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ में शामिल दोनों टीमों के सामने बेहतर प्रदर्शन की चुनौती है.

दोनों टीमों के अभियान की शुरुआत निराशाजनक रही, जहां कनाडा को साउथ अफ्रीका से 57 रन से हार का सामना करना पड़ा, वहीं यूएई को न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से करारी शिकस्त दी.

यूएई की टीम में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है और उसने पिछले कुछ वर्षों में शीर्ष टीमों को कड़ी टक्कर दी है, वह विश्व कप में अपने अभियान को पटरी पर लाने के लिए कप्तान मुहम्मद वसीम और अलीशान शरफू पर भरोसा करेंगे. बाएं हाथ के स्पिनर हैदर अली पर अपनी सटीक गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान करने की जिम्मेदारी होगी, वहीं अनुभवी तेज गेंदबाज जुनैद सिद्दीकी अपने यॉर्कर से प्रभावी साबित हो सकते हैं.

वहीं कनाडा की बात करें तो बाएं हाथ के स्पिनर अंश पटेल ने पिछले मैच में अपनी विविधतापूर्ण गेंदबाजी से प्रभावित किया और एडन मार्क्रम सहित कुछ प्रमुख बल्लेबाजों को आउट किया, जबकि नवनीत धालीवाल का अर्धशतक और मध्यक्रम के बल्लेबाज हर्ष ठाकर की फॉर्म उत्साहजनक रहा. यूएई को 2019 में कनाडा के खिलाफ हुए टी20 विश्व कप क्वालीफायर मुकाबले से भी आत्मविश्वास मिलेगा, जब उसने उत्तरी अमेरिकी टीम को 14 रन से हराया था.

दोनों टीमों का स्क्वाड

कनाडा: दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), अजयवीर हुंदल, अंश पटेल, दिलन हेइलिगर, हर्ष ठाकेर, जसकरनदीप सिंह, कलीम सना, कंवरपाल ताथगुर, नवनीत धालीवाल, निकोलस किरटन, रविंदरपाल सिंह, साद बिन जफर, शिवम शर्मा, श्रेयस मोव्वा, युवराज समरा.

यूएई: मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, आर्यांश शर्मा, ध्रुव पराशर, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मयंक कुमार, मुहम्मद अरफान, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद जवादुल्लाह, हैदर शाह, रोहिद खान, सोहैब खान, सिमरनजीत सिंह.

नीदरलैंड्स vs यूएसए ( शाम 07 बजे)

पिछले मैच में जीत हासिल करके वापसी करने वाले नीदरलैंड को शुक्रवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अमेरिका (यूएसए) के खिलाफ उतरेगी. नीदरलैंड्स को टी20 विश्व कप के ग्रुप ए के मैच में अमेरिका के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए आक्रामक बल्लेबाजी और अनुशासित गेंदबाजी करनी होगी जो सुपर आठ में पहुंचने की उसकी उम्मीदों को जीवित रखने के लिए जरूरी है.

नीदरलैंड को टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में पाकिस्तान से मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा था लेकिन इसके बाद उसने अपने अगले मैच में नामीबिया को हराकर शानदार वापसी की. नीदरलैंड ने 157 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दो ओवर शेष रहते सात विकेट से जीत हासिल की. नीदरलैंड की टीम के पास शीर्ष क्रम में विस्फोटक बल्लेबाज हैं लेकिन उसके मध्य और निचले क्रम के बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है.

सातवां टी20 विश्व कप खेल रही नीदरलैंड की टीम एक मजबूत टीम के रूप में उभर चुकी है और वह अपनी गेंदबाजी पर भरोसा करेगी ताकि अमेरिकी टीम को कड़ी टक्कर दे सके, जो इस टूर्नामेंट में अभी अपनी पहली जीत की तलाश में है. अमेरिका ने गेंदबाजी में तो अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन बल्लेबाजी में वे लड़खड़ा गए और खराब फील्डिंग ने भी उन्हें नुकसान पहुंचाया. अमेरिका के गेंदबाजों में शैडली वैन शालविक ने पावरप्ले में शानदार प्रदर्शन किया है. गेंदबाजी अमेरिका की ताकत रही है, लेकिन उसके बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा.

दोनों टीमों का स्क्वाड

नीदरलैंड: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), कॉलिन एकरमैन, नोआ क्रोज़, बास डी लीडे, आर्यन दत्त, फ्रेड क्लासेन, काइल क्लेन, माइकल लेविट, ज़ैक लायन-कैशेट, मैक्स ओडॉउड, लोगान वैन बीक, टिम वैन डेर गुगटेन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, पॉल वैन मीकेरेन और साकिब जुल्फिकार।

अमेरिका: मोनांक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह, एंड्रीज़ गौस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शयान जहांगीर, सैतेजा मुक्कमाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्टुश केनजिगे, शैडली वान शालविक, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन और शुभम रंजने

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/