T20 World Cup 2026: पाकिस्तान की टीम का पूरा शेड्यूल, कब होगा भारत-पाक मैच
T20 World Cup 2026: पाकिस्तान की टीम का पूरा शेड्यूल, कब होगा भारत-पाक मैच
आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है. भारत के ग्रुप में पाकिस्तान के अलावा नामीबिया, नीदरलैंड्स और यूएसए की टीमें शामिल हैं.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - November 25, 2025 7:37 PM IST
ICC ने T20 World Cup 2026 का पूरा Schedule जारी कर दिया है.टूर्नामेंट के इस 10वें एडिशन में कुल 20 टीमें होंगी. और कुल 55 मैच खेले जाएंगे. टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से होगी. 8 मार्च को टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा.
और इस टूर्नामेंट में 20 टीमों को पांच ग्रुप में बांटा गया है. भारत के ग्रुप में पाकिस्तान, नीदरलैंड्स, यूएसए और नामीबिया की टीमें शामिल हैं. पांचों ग्रुप से चोटी की दो टीमें सुपर 8 में जगह बनाएंगी. और इसके बाद यहां उन्हें चार-चार टीमों के दो ग्रुप में बांटा जाएगा. और इसमें हर ग्रुप से चोटी की दो-दो टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी. और फिर 8 मार्च को फाइनल होगा.
Add Cricket Country as a Preferred Source
20 टीमें होंगी शामिल, पहली बार इटली की टीम भी
यूरोप से पहली बार इटली की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वॉलिफाइ किया है. टीम ने यूरोपीय क्वॉलिफायर जीतकर इतिहास रचा और क्रिकेट के इस बड़े टूर्नामेंट में खेलने की जगह बनाई. इटली फुटबॉल के लिए जाना जाता है लेकिन अब क्रिकेट के नशे की बारी है.
8 मैदानों पर होगा वर्ल्ड कप
इस बार का टी20 वर्ल्ड कप 8 मैदानों पर होगा. इसमें भारत और श्रीलंका के मैदान शामिल होंगे. पाकिस्तान की टीम अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगी. भारत और पाकिस्तान का मैच भी कोलंबो में होगा. भारत में दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में होंगे. श्रीलंका में कोलंबो के दो मैदानों आरपीएस और सिंहली स्पोर्ट्स क्लब और कैंडी में खेले जाएंगे.
तीन टीमों ने दो बार जीता है टी20 वर्ल्ड कप
भारत, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ही ऐसी टीमें हैं जिन्होंने दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीता है. पाकिस्तान, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया ने एक-एक बार टी20 वर्ल्ड कप जीता है.
रोहित शर्मा को बनाया ब्रांड एम्बेसेडर
मुंबई में आयोजित इस समारोह में आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप की विजेता टीम भारत के कप्तान रोहित शर्मा को 2026 के टी20 वर्ल्ड कप का ब्रांड ऐम्बेसेडर बनाया था. रोहित ने इसके लिए आईसीसी का शुक्रिया अदा किया है. रोहित शर्मा ने कहा कि उन्हें अभी बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सक्रिय रहते हुए किसी को आईसीसी का ब्रांड ऐम्बेसेडर नहीं बनाया गया है.
It’s my honour to announce that @ImRo45 is the tournament ambassador for the upcoming @T20WorldCup in India & Sri Lanka. There can be no better representative for the event than the winning captain of the 2024 T20 World Cup, and a player who has been in all nine editions so far. pic.twitter.com/muWh3mUflj
पाकिस्तान का पहला मैच नीदरलैंड्स 7 फरवरी को होगा. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे खेला जाएगा. इसके बाद 10 फरवरी को पाकिस्तान और यूएसए के बीच कोलंबो में शाम 7 बजे से होगा. भारत और पाकिस्तान का मैच 15 फरवरी को कोलंबो में शाम सात बजे से होगा. वहीं 18 फरवरी को पाकिस्तान का आखिरी मैच नामीबिया से दोपहर 3 बजे से कोलंबो में होगा.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.