ICC Test Championship: रांची में बड़ी जीत से अंकतालिका में भारत के पास अब 240 प्‍वाइंट

भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज में 3-0 से कब्‍जा कर लिया है।

Edited By : Sandeep Gupta |Oct 22, 2019, 02:18 PM IST

Published On Oct 22, 2019, 02:18 PM IST

Last UpdatedOct 22, 2019, 02:18 PM IST

Team India IANS

Team India © IANS

रांची टेस्‍ट में टीम इंडिया (Team India) ने साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) को पारी और 202 रन से मात दी। इसके साथ ही  भारत ने अफ्रीकी टीम को 3-0 से क्‍लीनस्‍वीप कर मौजूदा घरेलू सीरीज से आईसीसी टेस्‍ट चैंपियनशिप (ICC Test Championship) में पूरे 120 अंक हासिल कर लिए हैं।

इससे पहले भारत वेस्‍टइंडीज को उन्‍हीं की धरती पर 2-0 से टेस्‍ट सीरीज क्‍लीन स्‍वीप कर 120 अंक प्राप्‍त कर चुका है। भारत के पास अब टेस्‍ट क्रिकेट के इस महाकुंभी के फाइनल (ICC Test Championship, Points Table)  में जगह बनाने के लिए सर्वाधिक 240 अंक हो गए हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रैंकिंग टीम मैच जीत हार ड्रॉ टाई नेट रनरेट अंक
1 भारत 5 5 0 0 0 0 240
2 न्‍यूजीलैंड 2 1 1 0 0 0 60
3 श्रीलंका 2 1 1 0 0 0 60
4 ऑस्‍ट्रेलिया 5 2 2 1 0 0 56
5 इंग्‍लैंड 5 2 1 1 0 0 56
6 वेस्‍टइंडीज 2 0 2 0 0 0 0
7 साउथ अफ्रीका 3 0 3 0 0 0 0
8 बांग्‍लादेश 0 0 0 0 0 0
9 पाकिस्‍तान 0 0 0 0 0 0

खासबात यह है कि भारत ने इस टूर्नामेंट में अबतक अपने सभी पांच मुकाबले जीते हैं। भारत के बाद टेस्‍ट चैंपियनशिप में दूसरे स्‍थान पर मौजूदा न्‍यूजीलैंड की टीम के पास 60 अंक हैं। श्रीलंका भी 60 अंक के साथ तीसरे स्‍थान पर है।

साफ है कि भारतीय टीम के पास इस वक्‍त टेस्‍ट चैंपियनशिप में दूसरे नंबर की टीम के मुकाबले चार गुना अधिक अंक हैं।

पाकिस्‍तान और बांग्‍लादेश की टीमों ने अबतक इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं खेला है। अगले महीने 14 नवंबर से बांग्‍लादेश भारत दौरे पर इस टूर्नामेंट का अपना पहला मुकाबला खेलेगी।

श्रीलंका और न्यूजीलैंड ने दो टेस्ट की सीरीज 1-1 से ड्रा कराने के बाद 60-60 अंक हासिल किए हैं। इंग्लैंड और ऑट्रेलिया के बीच पांच मैच की सीरीज भी 2-2 से ड्रॉ रही थी जिससे दोनों टीमों के 56-56 अंक हैं।

लीग चरण के समाप्त होने के बाद दो शीर्ष टीमें ब्रिटेन में जून 2021 में फाइनल खेलेंगी जिसके विजेता को विश्व टेस्ट चैंपियन का खिताब मिलेगा।

Editor's Pick