श्रीलंका ने आईसीसी टेस्‍ट चैंपियनशिप के लिए लांच की नई जर्सी

श्रीलंका को 14 अगस्‍त से न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज से आईसीसी टेस्‍ट चैंपियनशिप का आगाज करना है।

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 13, 2019, 05:26 PM IST

Published On Aug 13, 2019, 05:26 PM IST

Last UpdatedAug 13, 2019, 05:26 PM IST

Dimuth Karunaratne, Angelo Mathews @ SLC

Dimuth Karunaratne(R), Angelo Mathews(L) @ SLC

श्रीलंका और न्‍यूजीलैंड की टीमें विश्‍व कप 2019 के बाद एक बार फिर मैदान में उतरेंगी। केन विलियमसन की कप्‍तानी वाली टीम इस वक्‍त श्रीलंका दौरे पर है, जहां उन्‍हें 14 अगस्‍त से दो टेस्‍ट की सीरीज के पहले मुकाबले में उतरना है। इस मैच के साथ ही दोनों टीमें आईसीसी टेस्‍ट चैंम्पियनशिप का भी आगाज करेंगी।

पढ़ें:- लॉर्ड्स टेस्ट से बाहर होने के बाद ब्रेक पर गए मोइन अली

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्रिकेट श्रीलंका ने मैच से एक दिन पहले श्रीलंका कई टेस्‍ट चैंपियनशिप जर्सी को फैन्‍स के सामने पेश किया। सभी खिलाड़ियों की टेस्‍ट जर्सी पर वनडे की तर्ज पर ही नाम और नंबर लिखे गए हैं। देखने में यह जर्सी काफी आकर्षक लग रही है।

इंग्‍लैंड और ऑस्‍ट्रेलिया की टीमों ने एशेज 2019 के आगाज के साथ टेस्‍ट चैंपियनशिप की शुरुआत की थी। सबसे पहले इन दोनों टीमों के खिलाड़ी ही नाम और नंबर वाली सफेद जर्सी के साथ मैदान में नजर आए। दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला 14 अगस्‍त से लॉर्ड्स में खेला जाना है।

पढ़ें:- लॉर्ड्स टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई XII का ऐलान, जेम्स पैटिनसन बाहर

भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच टेस्‍ट सीरीज का आगाज 22 अगस्‍त से होना है। इस सीरीज से भारत-विंडीज भी टेस्‍ट चैंपियनशिप की शुरुआत करेंगे।

Editor's Pick