टेस्ट रैंकिंग में चार नंबर पर खिसका पाकिस्तान, भारत इस स्थान पर

पिछले महीने पाकिस्तान नंबर एक टीम थी। लेकिन भारत ने न्यूजीलैंड पर 3-0 से जीत दर्ज करते हुए पाकिस्तान को नंबर एक पोजीशन से बेदखल कर दिया था।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 29, 2016, 02:30 PM IST

Published On Nov 29, 2016, 02:30 PM IST

Last UpdatedNov 29, 2016, 02:30 PM IST

live cricket score, live score, live score cricket, india vs england live, india vs england live score, ind vs england live cricket score, india vs england 3rd test match live, india vs england 3rd test live, cricket live score, cricket score, cricket, live cricket streaming, live cricket video, live cricket, cricket live mohali
भारतीय टीम © Getty Images

पिछले महीने जो पाकिस्तान टीम नंबर एक टेस्ट टीम बन गई थी अब नंबर चार पर खिसक गई है। न्यूजीलैंड सीरीज में लगातार दो टेस्ट हारने के बाद पाकिस्तान का आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बुरा हाल हो गया है। एमआरएफ टायर्स आईसीसी टेस्ट टीम में पाकिस्तान दूसरी पोजीशन से सीधा चौथी पोजीशन पर पहुंच गया है। गौतरलब है कि हैमिल्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के हाथों 138 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। इस सीरीज के पहले पाकिस्तान के कुल प्वाइंट 109 थे और दूसरे नंबर पर बरकरार था। वहीं, टीम इंडिया 115 अंकों के साथ नंबर एक पर बरकरार थी। अब पाकिस्तान के 102 अंक हो गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के भी इतने ही अंक हैं लेकिन पाकिस्तान दशमलव के कुछ अंकों के आधार पर आगे है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों के 105 अंक हैं। लेकिन इंग्लैंड दशमलव के अंकों के आधार पर आगे है।

पिछले महीने पाकिस्तान नंबर एक टीम थी। लेकिन भारत ने न्यूजीलैंड पर 3-0 से जीत दर्ज करते हुए पाकिस्तान को नंबर एक पोजीशन से बेदखल कर दिया। टीम इंडिया अब नंबर एक पोजीशन पर है और उसके पास दूसरी टीमों से कुल 10 अंकों की लीड है।  [ये भी पढ़ें: भारत बनाम इंग्लैंड मोहाली टेस्ट का लाइव स्कोरकार्ड]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

न्यूजीलैंड जिसने क्राइस्टचर्च में पहला टेस्ट पिछले हफ्ते 8 विकेट से जीता था, वह अब एक पायदान ऊपर छठवें नंबर पर आ गई है। न्यूजीलैंड के कुल 96 अंक हो गए हैं और वह दशमलव के अंकों के आधार पर श्रीलंका से आगे है। इसका मतलब है कि प्वाइंट टेबल में बरकरार 10 टीमें एक दूसरे से 20 अंकों के फासले में हैं। इसके अलावा टॉप 6 टीमों के बीच यह फासला 10 अंकों का है।

Editor's Pick