टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर पहुंचे आर. अश्विन, अन्य भारतीय खिलाड़ियों ने भी लगाई छलांग

रविचंद्रन अश्विन इंदौर में अच्छे प्रदर्शन की बदौलत टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में 900 अंकों के साथ शीर्ष पर आ गए हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 12, 2016, 04:40 PM IST

Published On Oct 12, 2016, 04:40 PM IST

Last UpdatedOct 12, 2016, 04:40 PM IST

टीम इंडिया © AFP
टीम इंडिया © AFP

इंदौर में खेले गए अंतिम टेस्ट में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को रिकॉर्ड 321 रनों से हरा दिया और सीरीज 3-0 से जीत ली। भारतीय टीम की इस जीत में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन खूब चमके और उन्होंने सीरीज में कुल 27 विकेट ले डाले। विकटों का अंबार लगाने वाले अश्विन अब टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। इस पोजीशन पर अश्विन 2015 के अंत में व जुलाई में भी काबिज रहे थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज अश्विन के लिए यादगार सीरीज साबित हुआ। इस दौरान उन्होंने 200 विकेट के क्लब में इंट्री ली। वहीं 3 बार पांच विकेट लेने का गौरव भी हासिल किया। अश्विन के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 7वीं बार उके करियर में मैन ऑफ द सीरीज के नवाजा गया। तीसरे टेस्ट मैच में अश्विन विपक्षी खिलाड़ियों के लिए खौंफ का साया बन गए थे और उन्होंने 13 विकेट ले डाले थे। इंदौर में तीसरे टेस्ट की शुरुआत के पहले वह टेस्ट रैंकिंग में इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन और दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन के बाद तीसरे स्थान पर मौजूद थे। लेकिन इंदौर में अच्छे प्रदर्शन की बदौलत वह टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में 900 अंकों के साथ शीर्ष पर आ गए हैं।

भारतीय टीम को इस सीजन में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के खिलाफ कुल 10 टेस्ट मैच खेलने हैं। जैसा अश्विन आजकल प्रदर्शन कर रहे हैं। उसे देखते हुए उन्हें हाल फिलहाल ही में नंबर एक पोजीशन से बेदखल करना किसी भी गेंदबाज के लिए टेढ़ी खीर होगी। भारतीय टीम के रविंद्र जडेजा को रैंकिंग में एक पायदान का घाटा हुआ है और वह 805 अंकों के साथ 7वें स्थान पर खिसक गए हैं।  [ये भी पढ़ें: 5 कारण, आखिर क्यों है गौतम गंभीर का टीम में बरकरार रहना जरूरी?]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में विराट कोहली ने तीनों टेस्ट मैचों में टॉस जीता और उनके बल्लेबाजों ने पहले बल्लेबाजी का खूब फायदा उठाया। पिछले कुछ समय में अजिंक्य रहाणे के प्रदर्शन में एक बेहतरीन सुधार देखने को मिला है। वही बात उनकी रैंकिंग में भी झलकी है। तीसरे टेस्ट के पहले वह बल्लेबाजी रैंकिंग में 11वें पा.दान पर थे। तीसरे टेस्ट में 188 रन ठोकने के बाद रहाणे ने 5 पायदानों की छलांग लगाते हुए छठवें नंबर पर काबिज हो गए हैं। चेतेश्वर पुजारा ने इस सीरीज में सबसे ज्यादा 373 रन बनाए लेकिन रैंकिंग में उन्हें सिर्फ एक पोजीशन का फायदा हुआ और वह अब 14वें स्थान पर काबिज हो गए। विराट कोहली ने भी दोहरा शतक जड़ने के बाद चार पायदानों की छलांग लगाकर 16वें नंबर पर आ गए हैं।

Editor's Pick