कोहली की नंबर एक टेस्ट रैंकिंग पर खतरा, पुजारा-अश्विन को फायदा

विराट कोहली को न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन लगातार चुनौती दे रहे हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 11, 2018, 11:58 AM IST

Published On Dec 11, 2018, 11:58 AM IST

Last UpdatedDec 11, 2018, 11:58 AM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आईसीसी द्वारा जारी की गई ताजा टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक पर बने हुए हैं। विराट कोहली को न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन लगातार चुनौती दे रहे हैं।

आईसीसी की तरफ से जारी की गई ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय कप्तान विराट कोहली पहले स्थान पर बने हुए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन दूसरे नंबर पर आ गए हैं। कोहली और विलियमसन के बीच अंकों का अंतर काफी कम हो गया है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

एडिलेड टेस्ट में कोहली फ्लॉप

विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए एडिलेड टेस्ट की दोनों पारियों में कुछ खास नहीं कर पाए थे। कोहली ने पहली पारी में 3 जबकि दूसरी में 34 रन बनाए थे। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने पहली पारी में 89 और दूसरी में 139 रन बनाए थे।

कोहली और विलियमसन के बीच अंतर कम

विलियमसन को एक स्थान का फायदा हुआ है और वह 913 अंक लेकर दूसरे नंबर पर आ गए हैं। कोहली के पास 920 अंक हैं और वह पहले स्थान पर बने हुए हैं। एडिलेड टेस्ट में मैच जिताउ पारी खेलने वाले चेतेश्वर पुजारा को दो स्थान का फायदा हुआ है और वह छठे से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। पुजारा ने एडिलेड में पहली पारी में 123 जबकी दूसरी में 71 रन की पारी खेली थी।

अश्विन को एक स्थान का फायदा

आर अश्विन को टेस्ट रैंकिंग में एक स्थान का फायदा मिला है। 786 अंक के साथ अश्विन सातवें से छठे स्थान पर आ गए हैं। अश्विन ने एडिलेड टेस्ट की दोनों पारी में 3-3 विकेट हासिल किए थे।

Editor's Pick