ICC Test Rankings: टेस्ट रैंकिग में जो रूट की छलांग, कोहली पर मंडराया बड़ा खतरा

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने एक स्थान का सुधार करते हुए चौथा नंबर हासिल कर लिया हैं। कीवी कप्तान केन विलियमसन 2 स्थान लुढ़ककर 5वें नंबर पर चले गए हैं।

Edited By : Vanson Soral |Jun 08, 2022, 05:51 PM IST

Published On Jun 08, 2022, 05:51 PM IST

Last UpdatedJun 08, 2022, 05:51 PM IST

Twitter

ICC ने टेस्ट क्रिकेट की ताजा रैंकिग जारी कर दी है जिसमें इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने 2 पायदान की छलांग लगाते हुए बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। मार्नश लाबुशेन नंबर 1 पर अपना कब्जा जमाए हुए हैं।

स्टीव स्मिथ को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह तीसरे पायदान पर लुढ़क गए हैं। वहीं, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने एक स्थान का सुधार करते हुए चौथा नंबर हासिल कर लिया हैं। कीवी कप्तान केन विलियमसन 2 स्थान लुढ़ककर 5वें नंबर पर चले गए हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टॉप-10 टेस्ट बल्लेबाजों में रोहित शर्मा 8वें नंबर पर जबकि विराट कोहली 10वें स्थान पर बने हुए हैं। ऐसे में एक खराब मैच कोहली को टॉप-10 से बाहर कर सकता है।

टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में पैट कमिंस पहले पर और आर अश्विन दूसरे नंबर पर बैठे हुए हैं। जसप्रीत बुमराह को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह चौथे पायदान पर लुढ़क गए हैं। काईल जैमीसन 2 स्थान की छलांग लगाते हुए तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

Editor's Pick