- Home
- News
- ICC Test Rankings: Kagiso Rabada becomes No. 1 bowler, Virat Kohli slips to third position
कागिसो रबाडा बने नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज, विराट कोहली की रैंकिंग गिरी
चेतेश्वर पुजारा नंबर 3 से नंबर 5 पर लुढ़के
Published On Jan 09, 2018, 03:18 PM IST
Last UpdatedJan 09, 2018, 03:18 PM IST

टीम इंडिया के खिलाफ पहले टेस्ट में जबर्दस्त गेंदबाजी करने वाले कागिसो रबाडा को बड़ा तोहफा मिला है। कागिसो रबाडा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 गेंदबाज बन गए हैं। केपटाउन टेस्ट से पहले रबाडा दूसरे नंबर पर थे वहीं इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन पहले नंबर पर काबिज़ थे। लेकिन टीम इंडिया के खिलाफ पहले टेस्ट में 5 विकेट झटकते ही रबाडा ने एंडरसन को पहले नंबर से हटा दिया।
विराट, पुजारा को झटका
एक ओर जहां द.अफ्रीका के तेज गेंदबाज रबाडा को अच्छे प्रदर्शन का फायदा मिला वहीं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को केपटाउन टेस्ट में खराब प्रदर्शन करने का खामियाज़ा भुगतना पड़ा। विराट कोहली ने केपटाउन टेस्ट की दोनों पारियों में कुल 33 रन बनाए जिसकी वजह से वो आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दूसरे नंबर से एक स्थान नीचे लुढ़क कर तीसरे नंबर पर आ गए हैं। वहीं टीम इंडिया के बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा तीसरे नंबर से लुढ़कते हुए पांचवें नंबर पर आ गए। विराट की नंबर 2 की जगह इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने ले ली है।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/duanne-olivier-lungi-ngidi-named-in-south-africa-squad-for-2nd-test-against-india-676878″][/link-to-post]
BREAKING: Kagiso Rabada is the new number one in the @MRFWorldwide ICC Test Bowling Rankings following the 1st #SAvIND Test.https://t.co/9fWwSVawHm pic.twitter.com/CS72j3IZyU
— ICC (@ICC) January 9, 2018
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में पारी और 123 रन की जीत से आईसीसी टीम रैंकिंग में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। सिडनी टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलिया जहां तीसरे नंबर पर पहुंच गया है वहीं पहले इस स्थान पर काबिज इंग्लैंड पांचवें स्थान पर खिसक गया है। ऑस्ट्रेलिया के सीरीज से पहले 97 प्वाइंट थे और वो पांचवें स्थान पर था जबकि इंग्लैंड 105 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर था। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 4-0 से जीत दर्ज की जिससे उसके 104 अंक हो गये हैं जबकि इंग्लैंड के 99 अंक रह गये हैं। 100 अंकों के साथ चौथे नंबर पर न्यूज़ीलैंड की टीम है।