• Home
  • News
  • ICC Test Rankings: Kagiso Rabada moves to career-best third position overtaking R Ashwin

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में कगीसो रबाडा का जलवा, हासिल की करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग

एडेन मार्कराम ने भी 43 पायदानों की छलांग लगाई

Edited By : Anoop Dev Singh |Oct 11, 2017, 03:41 PM IST

Published On Oct 11, 2017, 03:41 PM IST

Last UpdatedOct 11, 2017, 03:41 PM IST

© Getty
© Getty

आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में द.अफ्रीकी खिलाड़ियों का खूब जलवा दिखा है। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा अपने टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। गेंदबाजों की ताजा टेस्ट रैंकिंग में रबाडा ने दो पायदानों की छलांग लगाकर तीसरे नंबर पर कब्जा जमा लिया है। रबाडा ने दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में कुल 10 विकेट झटके थे और उन्हें मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड भी मिला था। वहीं बल्लेबाजों की रैंकिंग में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले एडेन मार्कराम ने भी 43 पायदानों की लंबी छलांग लगाकर 61वीं रैंकिंग हासिल कर ली है। मार्कराम ने दूसरे टेस्ट में शानदार 143 रनों की पारी खेली थी।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग(गेंदबाज)
गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन हैं। दूसरे नंबर पर भारतीय स्पिनर रवींद्र जडेजा, तीसरे नंबर पर कगीसो रबाडा हैं। टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वो तीसरे से चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं। श्रीलंका के लेफ्ट आर्म स्पिनर रंगना हेरथ पांचवें नंबर पर हैं। जोश हेजलवुड छठे, नाथन लायन 7वें और डेल स्टेन 8वें नंबर पर हैं। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वैगनर 9वें नंबर पर हैं और स्टुअर्ट ब्रॉड 10वें नंबर पर हैं। गुवाहाटी टी20 में जसप्रीत बुमराह से टकराए नाथन कूल्टर नाइल, देखिए वीडियो

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग (बल्लेबाज)
स्टीवन स्मिथ आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज हैं। जो रूट दूसरे, केन विलियमसन तीसरे, चेतेश्वर पुजारा चौथे, डेविड वॉर्नर 5वें और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली छठे नंबर पर हैं। द.अफ्रीका के बल्लेबाज हाशिम आमला 7वें, लोकेश राहुल 8वें, अजिंक्य रहाणे 9वें और अजहर अली 10वें नंबर पर हैं।

Editor's Pick