This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
ICC Test Rankings: करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग नंबर 7 पर पहुंचे Rishabh Pant
अहमदाबाद टेस्ट में बेहतरीन शतक ठोकने वाले पंत ने ICC टेस्ट रैंकिंग में अपने करियर की बेस्ट रैंकिंग हासिल की. वह 7वें पायदान पर पहुंच गए हैं.
Written by India.com Staff
Last Published on - March 10, 2021 9:31 PM IST

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ खेली दो सीरीज से रिषभ पंत (Rishabh Pant) शानदार फॉर्म में हैं. अहमदाबाद में खेले गए चौथे और अंतिम टेस्ट में उन्होंने बेहतरीन शतक जड़कर भारत की जीत सुनिश्चित कर दी थी. पंत को अब इस प्रदर्शन का व्यक्तिगत लाभ भी पहुंचा है और वह आईसीसी द्वारा जारी ताजा बल्लेबाजों की रैंकिंग में 7वें पायदान पर पहुंच गए हैं. यह पंत के टेस्ट करियर का पहला मौका है, जब वह 7वें पायदान पर पहुंचे हों.
पंत अहमदाबाद टेस्ट में 101 रन की मैच विजेता पारी खेलने के बाद सात पायदान आगे बढ़े हैं. उनकी शानदार पारी से भारत ने यह मैच पारी और 125 रन से जीतकर सीरीज 3-1 से अपने नाम की. 23 वर्षीय पंत अब बल्लेबाजों की इस रैंकिंग में हमवतन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और न्यूजीलैंड के हेनरी निकोल्स के साथ 7वें स्थान पर हैं. रोहित एक स्थान आगे बढ़े हैं.
https://twitter.com/ICC/status/1369633173961838592?s=20
भारत को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC WTC 2021) के फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने 39 स्थान की लंबी छलांग लगाई है और वह 62वें स्थान पर पहुंच गए हैं. लेकिन कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) इस सीरीज में अनुकूल प्रदर्शन नहीं कर पाए.
कोहली 5वें स्थान पर बने हैं लेकिन उनके नवंबर 2017 के बाद सबसे कम रेटिंग अंक हो गए हैं. पुजारा 13वें स्थान पर खिसक गए हैं और सितंबर 2016 के बाद पहली बार उनके रेटिंग अंक 700 से नीचे चले गए हैं. इंग्लैंड के बल्लेबाजों में खौफ पैदा करने वाले भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल ने गेंदबाजों की रैंकिंग में महत्वपूर्ण सुधार किया है.
https://twitter.com/ICC/status/1369634508715171844?s=20
सीरीज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए अश्विन न्यूजीलैंड के नील वैगनर को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. वह अगस्त 2017 के बाद पहली बार इस स्थान पर पहुंचे हैं. अश्विन ऑलराउंडरों की सूची में शाकिब अल हसन से ऊपर चौथे स्थान पर हैं.
https://twitter.com/ICC/status/1369635601692065795?s=20
पटेल ने चौथे टेस्ट में नौ विकेट लिये जिससे वह 552 अंकों के साथ आठ पायदान ऊपर 30वें स्थान पर पहुंच गए हैं. अपने पहले तीन टेस्ट के बाद केवल दो गेंदबाजों पूर्व भारतीय लेग स्पिनर नरेंद्र हिरवानी (564) और ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज चार्ली टर्नर (553) ने उनसे अधिक रेटिंग अंक हासिल किए थे. टर्नर 19वीं सदी में खेला करते थे.
TRENDING NOW
इंग्लैंड के डेन लॉरेन्स बल्लेबाजों की सूची में 47 पायदान ऊपर 93वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि जेम्स एंडरसन गेंदबाजों की तालिका में दो पायदान आगे चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं.
इनपुट : भाषा
