• Home
  • News
  • ICC Test rankings: Stuart Broad grab 3rd spot after entering 500 wickets club

ICC Test rankings: '500 विकटों के क्लब' में शामिल होने वाले ब्रॉड ने लगाई लंबी छलांग, तीसरे नंबर पर पहुंचे

34 साल के ब्रॉड ने पहली पारी में 45 गेंद में 62 रन की तेजतर्रार पारी खेली जिससे बल्लेबाजी रैंकिंग में भी उन्हें सात स्थान का फायदा हुआ

Edited By : Cricket Country Staff |Jul 29, 2020, 03:56 PM IST

Published On Jul 29, 2020, 03:56 PM IST

Last UpdatedJul 29, 2020, 03:56 PM IST

वेस्टइंडीज के खिलाफ करियर का 500वां विकेट हासिल करने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड आईसीसी की ओर से जारी गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग में 7 स्थान के फायदे से साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. इंग्लैंड ने मैनचेस्टर में खेले गए तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में विंडीज को हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की.

आज ही के दिन जयवर्धने-संगकारा ने खेली थी वर्ल्ड रिकॉर्ड पारी

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस टेस्ट मैच में 67 रन देकर 10 विकेट चटकाने वाले और इस दौरान 500 टेस्ट विकेट की उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पूर्व नंबर एक गेंदबाज ब्रॉड ने अगस्त 2016 के बाद अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की है. तब भी वह तीसरे स्थान पर थे.

34 साल के ब्रॉड ने पहली पारी में 45 गेंद में 62 रन की तेजतर्रार पारी खेली जिससे बल्लेबाजी रैंकिंग में भी उन्हें सात स्थान का फायदा हुआ. इंग्लैंड की ओर से तीसरे सबसे तेज टेस्ट अर्धशतक की बराबरी करने वाले ब्रॉड आलराउंडरों की सूची में भी तीन स्थान के फायदे से 11वें स्थान पर पहुंच गए है.

Live streaming England vs Ireland ODI 2020: इंग्लैंड-आयरलैंड के बीच कहां देख सकेंगे वनडे मैच, जानिए पूरी डिटेल

कोरोना वायरस महामारी के कारण मार्च से क्रिकेट के मैदान से दूर भारतीय बल्लेबाज बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष 10 में अपनी जगह बरकरार रखने में सफल रहे हैं. कप्तान विराट कोहली स्टीव स्मिथ के बाद दूसरे स्थान पर बरकरार हैं जबकि चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे क्रमश: सातवें और नौवें स्थान पर हैं.

आलराउंडरों की सूची में रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन क्रमश: तीसरे और पांचवें स्थान पर हैं. भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हालांकि एक स्थान के नुकसान से आठवें स्थान पर खिसक गए हैं. वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में पांच विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स करियर के सर्वश्रेष्ठ 654 रेटिंग अंक के साथ 20वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

Editor's Pick