ICC Test Rankings: टेस्ट रैंकिंग में और नीचे खिसके Virat Kohli, नंबर 5 पर पहुंचे, टॉप 3 में Joe Root

विराट कोहली टेस्ट रैंकिंग में लगातार नीचे खिसक रहे हैं. अब वह नंबर 5 पर पहुंच गए हैं, जबकि उनके समकक्ष जो रूट नंबर 3 पर आग गए हैं.

Edited By : India.com Staff |Feb 10, 2021, 02:27 PM IST

Published On Feb 10, 2021, 02:27 PM IST

Last UpdatedFeb 10, 2021, 02:27 PM IST

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का टेस्ट क्रिकेट में इस समय बुरा दौर चल रहा है. एक ओर विराट की कप्तानी में टीम इंडिया लगातार 4 टेस्ट हार चुकी है दूसरी ओर उनकी खुद की रैंकिंग भी अब प्रभावित हो रही हैं. भारतीय कप्तान आईसीसी द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में अब नंबर 5 पर खिसक गए हैं. इस बार इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (Joe Root) की शानदार बैटिंग के चलते टेस्ट रैंकिंग में उन्हें यह खामियाजा भुगतना पड़ा है. भारत के खिलाफ चेन्नई में दोहरा शतक जड़ने वाले जो रूट अब इस रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.

भारत के खिलाफ 4 टेस्ट की सीरीज के पहले मैच में रूट ने पहली पारी में 218 और दूसरी पारी में 40 यानी कुल 258 रन बनाए थे. इसकी बदौलत उन्हें टेस्ट रैंकिंग में दो पायदान का फायदा हुआ. रूट ने विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) को पीछे छोड़ा. इंग्लैंड को इस जीत का फायदा आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC World Test Championship Ranking) में हुआ है. यहां भारतीय टीम टॉप 2 से पॉजिशन से बाहर हो गई हैं, जबकि इंग्लैंड अब नंबर 1 पर पहुंच गया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

https://twitter.com/ICC/status/1359413061342400517?s=20

बल्लेबाजों की इस ताजा जारी रैंकिंग की बात करें तो न्यूजीलैंज के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) 919 अंकों के साथ नंबर 1 पर कायम हैं. नंबर 2 पॉजिशन पर ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) का नाम है, जिनके पास 891 अंक हैं. जो रूट के अब 883 पॉइंट्स हो गए हैं. इसके बाद मार्नस लाबुशेन के पास 878, जबकि कप्तान विराट कोहली के 852 अंक हैं. हालांकि जो रूट और विराट कोहली के पास अभी 3 टेस्ट मैच खेलने का मौका है, जिससे दोनों बल्लेबाज अपनी रैंकिंग में और सुधार कर सकते हैं.

https://twitter.com/ICC/status/1359414490165633027?s=20

भारत और इंग्लैंड की टीमों को 13 फरवरी से चेन्नई के ही मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेलना है. इसके बाद दोनों टीमें सीरीज के अंतिम 2 मैच अहमदाबाद में खेलेंगी. यहां सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच पिंक बॉल से खेला जाएगा. इसके अलावा बॉलिंग रैंकिंग की बात करें तो भारत के खिलाफ बेहतरीन बॉलिंग करने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) अब तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. एंडरसन को 3 स्थान का फायदा हुआ है. उनके हमवतन स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) दूसरे स्थान पर कायम है. ब्रॉड को भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में मौका नहीं मिला था.

Editor's Pick