- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ICC Test Team Rankings: South Africa slip to third
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद द.अफ्रीका रैंकिंग में तीसरे नंबर पर खिसका
श्रीलंका पहले की तरह छठे स्थान पर बना हुआ है लेकिन उसे चार अंक का फायदा हुआ है।
Published On Feb 23, 2019, 06:33 PM IST
Last UpdatedFeb 23, 2019, 06:33 PM IST
Faf-Quinton @AFP (file image)
श्रीलंका से सीरीज गंवाने के बाद दक्षिण अफ्रीका आईसीसी की नवीनतम टेस्ट रैंकिंग में तीसरे स्थान पर खिसक गया है जबकि भारत पहले की तरह शीर्ष पर बना हुआ है।
पढ़ें: श्रीलंका की ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत पर दिग्गजों ने दी बधाई
श्रीलंका ने पोर्ट एलिजाबेथ में दूसरे टेस्ट मैच में आठ विकेट से जीत दर्ज कर दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम की।
दक्षिण अफ्रीका के सीरीज से पहले 110 अंक थे और वह शीर्ष पर काबिज भारत (116 अंक) से छह अंक पीछे था। पहले दोनों टेस्ट मैच हारने के बाद अब उसके 105 अंक रह गए हैं और वह न्यूजीलैंड (107 अंक) से दो अंक पीछे हो गया है। श्रीलंका की जीत का फायदा न्यूजीलैंड को मिला और वह दूसरे स्थान पर काबिज हो गया है।
पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीतना आसान नहीं था : दिमुथ करुणारत्ने
आईसीसी की विज्ञप्ति के अनुसार, श्रीलंका पहले की तरह छठे स्थान पर बना हुआ है लेकिन उसे चार अंक का फायदा हुआ है और उसके अब 93 अंक हो गए हैं।
न्यूजीलैंड को अपना दूसरा स्थान बरकरार रखने के लिए बांग्लादेश के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज जीतनी होगी। सीरीज का पहला मैच 28 फरवरी से हैमिल्टन में शुरू होगा।