तीसरे एशेज टेस्ट में भ्रष्टाचार का कोई सबूत नहीं है: आईसीसी

पर्थ के वाका स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीसरा एशेज टेस्ट खेला गया था।

Edited By : Press Trust of India |Feb 09, 2018, 02:09 PM IST

Published On Feb 09, 2018, 02:09 PM IST

Last UpdatedFeb 09, 2018, 02:09 PM IST

पर्थ टेस्ट © Getty Images

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने कहा है कि पिछले साल दिसंबर में तीसरे एशेज क्रिकेट टेस्ट के दौरान भ्रष्टाचार होने का कोई सबूत नहीं मिला है। इससे पहले ब्रिटिश अखबार ‘द सन’ ने स्टिंग ऑपरेशन में कहा था कि भारत के सट्टेबाजों ने समाचार सत्र के खुफिया रिपोर्टरों को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट की स्पॉट फिक्सिंग से जुड़ी सूचना बेचने की पेशकश की थी। यह मैच पर्थ में 14 से 18 दिसंबर तक खेला गया था।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-vs-south-africa-ab-de-villiers-returns-to-south-africa-squad-for-remaining-odis-684889″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईसीसी के भ्रष्टाचार रोधी महाप्रबंधक एलेक्स मार्शल ने अपनी जांच पूरी होन के बाद बयान में कहा, ‘‘मैं संतुष्ट हूं कि जांच में ऐसा कोई सबूत नहीं मिला जो ये साबित करे कि किसी ने मैच को फिक्स करने की कोशिश की थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘साथ ही ऐसा कोई संकेत नहीं मिला कि कोई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, प्रशासक या कोच कथित फिक्सरों के संपर्क में था।’’ जांच शुरू करने से पहले आईसीसी ने कहा था कि वह आरोपों को काफी गंभीरता से ले रहा है लेकिन उसे संदेह है।

मार्शल ने कहा, “हमने अपने सदस्य देशों की भ्रष्टाचार विरोधी टीम के साथियों के साथ मिलकर द सन के लगाए आरोपों और दिए गए सबूतों के आधार पर एक व्यापक जांच की है।” पर्थ के वाका स्टेडियम में खेले गए तीसरे एशेज टेस्ट में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को एक पारी को 41 रनों से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली थी। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ ने दोहरा शतक लगाया था।

Editor's Pick