ICC जारी करेगा टी20 वर्ल्ड कप का नया शेड्यूल, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अनुरोध के बाद ले सकता है बड़ा फैसला!
ICC जारी करेगा टी20 वर्ल्ड कप का नया शेड्यूल, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अनुरोध के बाद ले सकता है बड़ा फैसला!
भारत और बांग्लादेश के बीच राजनीतिक तल्खी अब क्रिकेट के मैदान पर पहुंच गई है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से अपने मैच भारत से बाहर शिफ्ट करने का अनुरोध किया था. और अब इस पर फैसला लिया जा सकता है. जिस वजह से नया शेड्यूल जारी हो सकता है.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - January 5, 2026 3:32 PM IST
Jay shah
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी फिर ऐक्शन मोड में है. जल्द ही 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप का नया शेड्यूल सामने आ सकता है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ग्रुप सी के अपने मैच भारत से बाहर करवाने का आधिकारिक अनुरोध किया था. जिसके बाद यह आईसीसी अब इस पर जुट गई है. बांग्लादेश का मानना है कि भारत में उसके खिलाड़ियों और दल के बाकी सदस्यों को लेकर वह फिक्रमंद है. खास तौर पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के कोलकाता नाइट राइडर्स के बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश देने के बाद मामला ज्यादा गंभीर हो गया है.
जैसे ही मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज करने की बात सामने आई तो बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड हरकत में आया. रविवार को बोर्ड की आपातकालीन बैठक हुई. इसमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भी चर्चा हुई. टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन भारत और श्रीलंका में 7 फरवरी से होना है. खबरों के मुताबिक बांग्लादेशी बोर्ड ने स्थिति का गंभीरता से आकलन किया. इसमें इस बात पर चर्चा की गई कि बांग्लादेश की टीम अगर अपने मैच भारत में खेलती है तो क्या होगा.
Add Cricket Country as a Preferred Source
इसके बाद बांग्लादेश ने आईसीसी से अनुरोध किया कि टी20 वर्ल्डे कप 2026 में उसके मैचों को भारत से रीशेड्यूल कर दिया जाए. बोर्ड ने कहा कि इन परिस्थितियों में बांग्लादेशी टीम भारत नहीं जाएगी.
लॉजिस्टिक भी एक बड़ी समस्या
बांग्लादेश की टीम ने जब टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आने से इनकार कर दिया है, तो अब प्रसारणकर्ताओं के लिए भी परेशानी बढ़ गई है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अब पाकिस्तान की तरह की व्यवस्था चाहता है. पाकिस्तान की टीम भी भारत दौरा तो नहीं करती लेकिन आईसीसी और एसीसी इवेंट्स में भी उसके मैच भारत में नहीं खेले जाते. और अब बांग्लादेश भी ऐसा ही चाहता है. खबर है कि आईसीसी ने टूर्नामेंट के रिवाइज्ड शेड्यूल पर काम करना शुरू कर दिया है. हालांकि इस वक्त अगर मैदान बदले जाएंगे तो कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं.
मुंबई और कोलकाता में होने वाले मैचों के टिकट पहले ही पूरी तरह बिक चुके हैं. कई बांग्लादेशी फैंस ने पहले ही ट्रैवल प्लान बना लिए हैं. होटल से फ्लाइट तक सब बुक हैं. और ऐसे वक्त पर अगर मैचों को श्रीलंका शिफ्ट किया जाता है तो फैंस को बहुत परेशानी हो सकती है. फैंस को या तो अपना कार्यक्रम बदलना होगा या फिर कैंसिल भी करना पड़ सकता है. यह बांग्लादेशी फैंस के लिए नुकसान हो सकता है.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.