- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ICC to sell Women T20 World Cup tickets from Thursday
महिला वर्ल्ड टी20 2020 के लिए गुरुवार से शुरू होगी टिकटों की बिक्री
अगला विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है।
Published On Feb 20, 2019, 01:45 PM IST
Last UpdatedFeb 20, 2019, 01:45 PM IST
Jemimah Rodrigues (File Photo) @ IANS
महिला वर्ल्ड टी20 2020 अगले साल ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है। इस मैगा टूर्नामेंट के लिए बुधवार को आईसीसी ने टिकटाें की बिक्री शुरू करने की जानकारी दी। आईसीसी की तरफ से बताया गया कि गुरुवार से महिला वर्ल्ड टी20 2020 के टिकट की बिक्री शुरू हो जाएगी।
पढ़ें:- धवन का कैच लेकर स्टीफन फ्लेमिंग से आगे निकले रॉस टेलर
अगले टी20 विश्व कप में फाइनल व सेमीफाइनल मिलाकर कुल 23 मैच खेले जाएंगे। फैन्स आईसीसी की वेबसाइट www.t20worldcup.com पर जाकर टिकट खरीद सकते हैं। आईसीसी की तरफ से बताया गया कि 21 फरवरी 2020 से आठ मार्च 2020 तक खेला जाएगा। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेला जाएगा। ये मैच सिडनी क्रिकेट ग्रांउड पर होना है।
पढ़ें:- ये शायद मेरे करियर का आखिरी विश्व कप है: रॉस टेलर
खास बात ये है कि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर आठ मार्च 2020 को खेला जाएगा। इसी दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस भी है। अब देखना ये है कि महिला वर्ल्ड टी20 2020 में किस देश की महिलाएं विश्व चैपियन बनती हैं। टूर्नामेंट से पहले वार्मअप मैच 16 से 20 फरवरी तक खेले जाएंगे।
इस साल पुरुषों का 50 ओवरों का विश्व कप इंग्लैंड में खेला जाना है। भारत और इंग्लैंड को इस बार खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।