- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ICC to work with Interpol in fighting corruption
भ्रष्टाचार से निपटने के लिए इंटरपोल के साथ काम करेगी आईसीसी
आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक ईकाई के महाप्रबंधक एलेक्स मार्शल ने फ्रांस के लियोन स्थित इंटरपोल मुख्यालय की यात्रा के दौरान इस मसले पर बात की ।
Published On Apr 03, 2019, 02:21 PM IST
Last UpdatedApr 03, 2019, 02:21 PM IST
icc
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में वह इंटरपोल के साथ मिलकर काम करने की इच्छुक है।
पढ़ें: आईसीसी ने मनु साहनी को नया सीईओ नियुक्त किया
आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक ईकाई के महाप्रबंधक एलेक्स मार्शल ने फ्रांस के लियोन स्थित इंटरपोल मुख्यालय की यात्रा के दौरान इस मसले पर बात की ।
मार्शल ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘आईसीसी और इंटरपोल मिलकर काम करना चाहते हैं और पिछले सप्ताह लियोन में बैठक काफी सार्थक रही। आईसीसी के कई देशों में कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ अच्छे संबंध है लेकिन इंटरपोल के साथ मिलकर काम करने का मतलब है कि हम उसके 194 सदस्यों के संपर्क में होंगे।’
पढ़ें: ‘टीम के शानदार प्रयास के चलते जीत दर्ज करने में सफल रहे’
उन्होंने कहा कि इसका मकसद खिलाड़ियों को भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के बारे में जागरूक बनाना है और इंटरपोल का व्यापक नेटवर्क इसमें मददगार साबित होगा। इंटरपोल की आपराधिक नेटवर्क ईकाई के सहायक निदेशक जोस डि ग्रासिया ने कहा कि आईसीसी की मदद करना उनके लिए खुशी का विषय है।