- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ICC U-19 World Cup 2020: आत्मविश्वास से लबरेज भारतीय टीम रविवार को श्रीलंका के खिलाफ करेगी शुरुआत
ICC U-19 World Cup 2020: आत्मविश्वास से लबरेज भारतीय टीम रविवार को श्रीलंका के खिलाफ करेगी शुरुआत
चार बार की चैंपियन भारतीय टीम आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2020 में अपने अभियान की शुरुआत रविवार को श्रीलंका के खिलाफ करेगी। ये मुकाबला वर्ल्ड कप का 7वां मैच होगा जो भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। न्यूजीलैंड दौरे के लिए टेस्ट और वनडे टीम का चयन रविवार को भारतीय टीम को श्रीलंका,...
Published On Jan 18, 2020, 05:22 PM IST
Last UpdatedJan 18, 2020, 05:22 PM IST
India U19 Cricket Team @twitter
चार बार की चैंपियन भारतीय टीम आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2020 में अपने अभियान की शुरुआत रविवार को श्रीलंका के खिलाफ करेगी। ये मुकाबला वर्ल्ड कप का 7वां मैच होगा जो भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा।
न्यूजीलैंड दौरे के लिए टेस्ट और वनडे टीम का चयन रविवार को
भारतीय टीम को श्रीलंका, जापान और न्यूजीलैंड के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। जबकि ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, नाइजीरिया और इंग्लैंड की टीमें हैं. पाकिस्तान को बांग्लादेश, स्कॉटलैंड और जिम्बाब्वे के साथ ग्रुप बी में है वहीं मेजबान दक्षिण अफ्रीका की टीम को अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई के साथ ग्रुप डी में रखा गया है.
प्रियम गर्ग की कप्तानी वाली भारतीय टीम की नजर रिकॉर्ड 5वीं बार चैंपियन बनने पर नजर टिकी हुई है। इंडिया अंडर-19 के खिलाड़ी इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं। भारत ने अपने दोनो प्रैक्टिस मैच जीते हैं। पहले प्रैक्टिस मैच में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 211 जबकि दूसरे मैच में जिम्बाब्वे को 23 रन से मात दी।
ICC नियमों से नाखुश मार्क बाउचर ने कहा- खेल से सारी आक्रामकता हटा देंगे क्या
भारतीय टीम ग्रुप स्टेज पर अपना दूसरा मैच जापान से जबकि तीसरा मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। टीम में पिछले साल पृथ्वी शॉ की कप्तानी में इस टूर्नामेंट को जीता था। ऐसे में उसकी नजर खिताब बचाने पर होगी। भारत नेे साल 2000, 2008, 2012 और 2018 में खिताब जीता है। मौजूदा चैंपियन भारत को एक बार फिर खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
24 दिन में 48 मैच खेले जाएंगे
इस टूर्नामेंट में 24 दिन के अंदर कुल 48 मुकाबले खेले जाएंगे. 50 ओवर का ये टूर्नामेंट राउंड रॉबिन एंड नॉकआउट के आधार पर खेला जाएगा. सेमीफाइनल मुकाबले 4 और 6 फरवरी को खेले जाएंगे जबकि फाइनल मैच 9 फरवरी, 2020 को खेला जाएगा.
भारत के ग्रुप मुकाबले
19 जनवरी, भारत बनाम श्रीलंका (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे)।
21 जनवरी, भारत बनाम जापान (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे)।
24 जनवरी, भारत बनाम न्यूजीलैंड (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे)।
इंडिया U19 स्क्वॉड:
प्रियम गर्ग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, दिव्यांश सक्सेना, ध्रुव चंद जुरेल (उप कप्तान), शाश्वत रावत, सिद्धेश वीर, शुभांग हेगड़े, रवि बिश्नोई, आकाश सिंह, कार्तिक त्यागी, अर्थव अनकोलेकर, कुमार कुशाग्र, सुशांत मिश्रा और विद्याधर पाटिल।