- Home
- News
- ICC U-19 World Cup: Anil Chaudhary is the lone Indian named in the list of 19 match officials
ICC Under 19 World Cup 2020: अनिल चौधरी अंपायरों की सूची में एकमात्र भारतीय
54 वर्षीय अनिल चौधरी ने अब तक 20 वनडे और 27 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग की है जिसमें भारत और श्रीलंका के बीच मौजूदा सीरीज भी शामिल है
Published On Jan 08, 2020, 06:06 PM IST
Last UpdatedJan 08, 2020, 06:06 PM IST
Anil Choudhary @ians
दक्षिण अफ्रीका में 17 जनवरी से शुरू होने वाले आगामी आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के लिए 16 अंपायरों सहित 19 मैच अधिकारियों की सूची में अनिल चौधरी एकमात्र भारतीय हैं।
2020 का पहला धमाका, राशिद खान ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान
चौधरी (54 वर्ष) ने अब तक 20 वनडे और 27 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग की है जिसमें भारत और श्रीलंका के बीच मौजूदा श्रृंखला भी शामिल है।
दिल्ली का यह अधिकारी कई अंडर-19 विश्व कप का हिस्सा बन चुका है। आईसीसी मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार अनुभवी इयान गोल्ड ब्लोमफोंटेन में गत चैंपियन भारत के श्रीलंका के खिलाफ शुरुआती मैच में अंपायरिंग करेंगे।
कोहली ने साल 2020 की शुरुआत वर्ल्ड रिकॉर्ड से की, रोहित-धोनी को पछाड़ा
बारह विभिन्न देशों के 16 अंपायर अंडर-19 विश्व कप के पहले चरण में पांच मैचों में मैदान पर होंगे।
आईसीसी ने टूर्नामेंट के लिए तीन मैच रैफरियों को चुना जिसमें श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज ग्रीम लैब्रू, दक्षिण अफ्रीका के शैद वादवला और इंग्लैंड के फिल विटिकेस शामिल हैं।
अधिकारी इस प्रकार हैं :
अंपायर : रोलैंड ब्लैक, अहमद शाह पाकतीन, सैम नोगाजस्की, शफुदौला इब्ने शाहिद, इयान गोल्ड, वायने नाइट्स, राशिद रियाज वकार, अनिल चौधरी, पैट्रिक बोंगानी जेले, इकनो चाबी, नाइजेल डुगुइड, रविंद्र विमालासिरी, मसुदुर रहमान मुकुल, आसिफ याकूब, लेस्ली रीफर और एड्रियन होल्डस्टोक।
मैच रैफरी : ग्रीम लेब्रू, शैद वादवला, फिल विटिकेस।