• Home
  • News
  • ICC U19 World Cup 2018: Anukul Roy takes brilliant five-wicket haul; Prithvi Shaw’s fifty lead India to 10 wicket win over Papua New Guinea

अंडर 19 विश्व कप: अनुकूल रॉय की शानदार गेंदबाजी की मदद से भारत ने लगातार दूसरी जीत हासिल की

पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ मैच में भारत ने 10 विकेट से जीत दर्ज की।

Edited By : Gunjan Tripathi |Jan 16, 2018, 10:56 AM IST

Published On Jan 16, 2018, 10:56 AM IST

Last UpdatedJan 16, 2018, 10:56 AM IST

अनुकूल रॉय © Getty Images

भारतीय गेंदबाज अनुकूल रॉय के शानदार पांच विकेट हॉल की मदद से टीम इंडिया ने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। रॉय की घातक गेंदबाजी के सामने पापुआ न्यू गिनी टीम केवल 64 रनों पर सिमट गई। विपक्षी टीम के सिर्फ तीन गेंदबाज दहाई के आंकड़े को पार कर सके। पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ मैच में भारतीय कप्तान ने 65 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टूर्नामेंट में अपना दूसरा अर्धशतक जड़ा। शॉ ने मात्र 39 गेंदो में 12 चौकों की मदद से 57 रन बनाए।

टॉस जीतकर भारतीय कप्तान ने विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। पारी के तीसरे ओवर में ही भारत को पहली सफलता मिल गई। तेज गेंदबाज शिवम मावी के ओवर की पांचवीं गेंद पर इगो महुरु एलबीडबल्यू आउट होकर पवेलियन लौट गए। नए बल्लेबाज हगी तुआ भी सातवें ओवर में मावी के शिकार बने और शून्य के स्कोर पर बोल्ड आउट हुए। अगली गेंद पर बल्लेबाजों के बीच तालमेल में गड़बड़ी का फायदा उठाकर कमलेश नागरकोटि ने साइमन अटै को रन आउट किया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/ab-de-villiers-unbeaten-50-helps-south-africa-to-902-at-stumps-on-day-3-vs-india-in-2nd-test-678424″][/link-to-post]

टीम इंडिया ने 26 के स्कोर पर पीएनजी टीम के 3 विकेट गिरा दिए थे। यहां से ओविया सैम ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन दूसरे छोर पर विकेटों का सिलसिला जारी रहा। 11वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने कप्तान वागी कराहो को 6 रन के स्कोर पर कैच आउट कर पवेलियन भेजा। सिनाका अरुआ ने सैम के साथ एक साझेदारी बनाने की कोशिश की लेकिन 16वें ओवर में अनुकूल रॉय ने उन्हें बोल्ड कर दिया। इसके बाद अनुकूल रॉय ने एक-एक कर सभी पुछल्ले बल्लेबाजों को चलता किया और पीएनजी की पारी को 64 रन पर समेट दिया।

टीम इंडिया के लिए 65 रनों का लक्ष्य काफी आसान था। सलामी बल्लेबाज मनोज कालरा और कप्तान पृथ्वी शॉ ने मिलकर 8 ओवर में 67 रन बनाकर टीम इंडिया को ये मैच 10 विकेट से जिता दिया।

Editor's Pick