add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

ICC U19 World Cup 2020: मेजबान दक्षिण अफ्रीका को हरा बांग्लादेश ने किया बड़ा उलटफेर

बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर तनजीद हसन (80), शहादत हुसैन (74) और तौहीद हृदय (51) के अर्धशतकों की मदद से पांच विकेट पर 261 रन बनाए।

user-circle cricketcountry.com Written by Press Trust of India
Last Published on - January 31, 2020 12:41 PM IST

बांग्लादेश ने ऑलराउंड खेल के दम पर मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 104 रन से हराकर आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

New Zealand vs India : टिम साउदी ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर तनजीद हसन (80), शहादत हुसैन (74) और तौहीद हृदय (51) के अर्धशतकों की मदद से पांच विकेट पर 261 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए। बांग्लादेश के दो बल्लेबाज तो रन आउट हुए। ऑफ स्पिनर फेको मोलेटसेन ने 41 रन देकर दो जबकि टियान वान वुरेन ने 46 रन देकर एक विकेट लिया।

डालमिया के बेटे का कैब अध्यक्ष बनना तय, गांगुली के भाई स्नेहाशीष को मिलेगा ये अहम पद

TRENDING NOW

इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने भी निराशाजनक प्रदर्शन किया। बायें हाथ के स्पिनर रकीबुल हसन ने 19 रन देकर पांच विकेट लिये जबकि तंजीम हसन साकिब ने दो विकेट हासिल किए जिससे बांग्लादेश ने दक्षिण अफ्रीका को 42.3 ओवर में 157 रन पर आउट कर दिया।

मध्यक्रम के बल्लेबाज ल्यूक बियुफोर्ट ने दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सर्वाधिक 60 रन बनाए जबकि जोनाथन बर्ड ने 35 रन का योगदान दिया। सेमीफाइनल में बांग्लादेश की भिड़ंत 6 फरवरी को न्यूजीलैंड से होगी।