add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

U19 World Cup: जीत की हैट्रिक के इरादे से न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगा भारत

इंडिया अंडर-19 टीम ने अपने दोनों मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह सुनिश्चित कर ली है.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - January 23, 2020 6:10 PM IST

प्रियम गर्ग की अगुआई वाली भारतीय क्रिकेट टीम शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप में जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. लगातार 2 मैच जीतकर भारत के हौंसले बुलंद हैं. भारतीय टीम ने श्रीलंका को 90 रन से रौंदकर आईसीसी के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की थी.

न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 में पहली बार नहीं दिखेंगे महेंद्र सिंह धोनी

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत ने अपने दूसरे मैच में जापान को 41 रन पर ढेर कर 4.5 ओवर में 10 विकेट से जीत दर्ज की थी. 2 मैचों से 4 अंक लेकर टीम इंडिया अपने ग्रुप में टॉप पर है.

महिला टी20 विश्व कप में दबाव का सामना करना सफलता की कुंजी होगी : हरमनप्रीत कौर

दूसरी ओर न्यूजीलैंड का जापान के खिलाफ पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. इसके बाद उसने श्रीलंका को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी. भारतीय टीम भी अंतिम-8 में प्रवेश कर चुकी है.

इनमें से चुनी जाएंगी टीमें :

इंडिया अंडर 19 :

प्रियम गर्ग (कप्तान), आकाश सिंह, अथर्व अंकोलेकर, शुभांग हेगड़े, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, कार्तिक त्यागी, कुमार कुशाग्र, सुशांत मिश्रा, विद्याधर पाटिल, रवि विश्नोई, शाश्वत रावत, दिव्यांश सक्सेना, तिलक वर्मा, सिद्धेश वीर, दिव्यांश जोशी .

न्यूजीलैंड अंडर 19 :

जेस्से ताशकोफ (कप्तान), आदित्य अशोक, क्रिस्टिन क्लार्क, हेडन डिकसन, जोय फील्ड , डेविड हेनकोक, साइमन कीने, फर्गुस लेलमैन, निकोलस लिडस्टोन, रिस मारियू, विलियम ओरूके, बेन पोमारे, क्विन सुंडे, बैकहम व्हीलर ग्रीनाल , ओली व्हाइट.