This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
अंडर 19 क्रिकेट: गलतियों से सीखेंगे बांग्लादेश के बल्लेबाज: पिनाक
पिनाक घोष ने 43 रन 51 गेंदों में बनाए जिसमें चार चौका व दो छक्का भी शामिल हैं
Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - January 30, 2016 6:34 PM IST


बांग्लादेश अंडर-19 क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज पिनाक घोष ने जारी यू-19 विश्व कप के उद्घाटन मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने असमय रन आउट होने पर पछतावा व्यक्त किया और कहा कि वह आगामी मैचों में अपनी पारी को अधिक से अधिक विकसित करने की कोशिश करेंगे। जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में बुधवार को हुए यू-19 विश्व कप के पहले मैच में पिनाक अच्छी लय में दिख रहे थे और दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट होने से पहले उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों पर कई अच्छे शॉट भी लगाए।वेबसाइट ‘बीडीन्यूज24 डॉट कॉम’ के अनुसार, अब बांग्लादेश यू-19 टीम रविवार को शेख कमाल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में स्कॉटलैंड के खिलाफ विश्व कप का अपना दूसरा मैच खेलेगी। ये भी पढ़ें: अंडर-19 विश्व कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 120 रनों से हराया
शनिवार को यहां अभ्यास सत्र के बाद पिनाक ने कहा, “मैं पहले मैच में अच्छी शुरुआत करने में सफल रहा, लेकिन मूखर्तापूर्ण गलती कर उसका लाभ उठाने में असफल रहा। मेरे आउट होने के कारण एक समय टीम संकट में आ चुकी थी।” ये भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका के स्थाई टेस्ट कप्तान बने डीविलियर्स
पिनाक ने कहा, “आने वाले मैचों में अच्छी शुरुआत पाने के बाद मैं ऐसी गलती न करने की कोशिश करूंगा।” बांग्लादेश टीम ने पहले मैच में 19 चौके और छह छक्के लगाए हालांकि एक-एक रन न चुरा पाने के कारण वे सात विकेट पर 240 रन ही बना सके। हालांकि बांग्लादेश टीम गेंदबाजों के संयुक्त प्रदर्शन के बल पर यह मैच 43 रनों से जीतने में सफल रही।
TRENDING NOW
पिनाक घोष ने 43 रन 51 गेंदों में बनाए जिसमें चार चौका व दो छक्का भी शामिल हैं। बांग्लादेश के तरफ से नज़्मुल हुसैन ने सर्वाधिक 73 रन 82 गेंदों पर बनाए जिसमें चार चौके व तीन छक्के शामिल है। इनके बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए नज़्मुल हुसैन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
