- Home
- News
- ICC Under-19 World cup 2018: Twitter applauds Team India as they registered 2nd biggest victory for in an Youth ODI
अंडर-19 विश्व कप 2018: टीम इंडिया की शानदार जीत पर झूमा ट्विटर
टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान को 203 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
Published On Jan 30, 2018, 10:03 AM IST
Last UpdatedJan 30, 2018, 10:03 AM IST
शुभमन गिल ने सेमीफाइनल मैच में शतक जड़ा (फोटो साभार: आईसीसी ट्विटर)
अंडर-19 विश्व कप 2018 में अपना अजेय रथ जारी रख टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान को 203 रनों के बड़े अंतर से हराया है। यूथ वनडे क्रिकेट में किसी भी टीम के लिए ये दूसरे सबसे बड़ी जीत है। 273 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाक टीम को भारतीय गेंदबाजों ने 69 रनों पर समेट दिया। इसी के साथ पाकिस्तान ने यूथ वनडे क्रिकेट का अपना तीसरा सबसे छोटा स्कोर दर्ज किया। इससे पहले पाक टीम अफगानिस्तान के खिलाफ 57 और 63 के स्कोर पर ऑल आउट हो चुकी है।
भारत-पाकिस्तान के बीच हमेशा ही रोमांचक मुकाबला होता है और इसे और भी रोमांचक बनाते है दोनों देशों के फैंस। हालांकि सेमीफाइनल मुकाबला एकतरफा रहा लेकिन भारतीय टीम की इस शानदार जीत के साथ ही फैंस ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया। वीवीएस लक्ष्मण और मोहम्मद कैफ समेत कई दिग्गजों ने युवा टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचने के लिए बधाई दी। वहीं मैच के नायक रहे शुभमन गिल की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की।
What a 100 from Shubman Gill.Played with a lot of maturity and responsibility.272 is a good score. Now the onus is on the bowlers. #IndvPak #under19worldcup
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) January 30, 2018
What an incredible performance by the Under 19 boys. Mighty impressed with the fielding and not giving Pakistan even an inch. As comprehensive as it gets. Best wishes for the finals #INDvPAK
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) January 30, 2018
After a brilliant 100 from Shubham Gill, what an outstanding spell this has been from Ishan Porel. The future in safe hands.#INDvPAK #U19CWC
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) January 30, 2018
They are Not Enemies. . .
Sportsman spirit#U19CWC #INDvPAK #PAKvIND pic.twitter.com/6uDdmL4BRZ
— CoFfee (@LOVEofOcean) January 30, 2018
Anukul Roy walked toward pavilion even before Umpire raises his finger. This is Rahul Dravid’s team. #INDvPak #U19CWC
— Farrago Abdullah (@abdullah_0mar) January 30, 2018
Shubman Gill won by 33 runs.#INDvPAK #ICCU19WorldCup #U19CWC pic.twitter.com/FSxU9mfC31
— Dhaval Maraskolhe (@Dhaval750) January 30, 2018
This is Rahul Dravid’s team. No nonsense and no arrogance. Simply Silent killers. #INDvPAK #INDvsPAK #PAKvIND #PakvsInd #U19CWC #under19worldcup #U19WorldCup #RahulDravid pic.twitter.com/izRTbcbYwE
— BalaguruSivam (@BalaguruSivam) January 30, 2018
सोशल मीडिया पर भारत और पाकिस्तान टीम के बीच की खेल भावना भी देखने को मिली। साथ ही फैंस ने भारतीय टीम की जीत का श्रेय अंडर-19 टीम के कोच और पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ को दिया।