×

अंडर 19 विश्व कप में अफगानिस्तान ने कनाडा को 4 विकेट से हराया

अफगानिस्तान के तारिक स्तानिजई को उनके 56 रनों की बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार दिया गया।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - February 1, 2016 4:06 PM IST

अंडर-19 कनाडा बनाम अफगानिस्तान © Getty Images
अंडर-19 कनाडा बनाम अफगानिस्तान © Getty Images

सिलहट अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार सुबह खेले गए कनाडा और अफगानिस्तान के बीच  मैच में अफगानिस्तान ने कनाडा को 4 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को उतरी कनाडा की टीम ने 50 ओवर में 147 रन बना पाई। अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने कनाडा टीम के बल्लेबाजों की एक नही चलने दी और अफगानी गेंदबाजों के धारदार गेंदबाजी के चलते कनाडा टीम ने अपने विकेट जल्दी जल्दी गवां डाले। कनाडा के तीन बल्लेबाज बिना खाता खोले ही पवेलियन की ओर चलते बने। कनाडा के सलामी बल्लेबाज सर्बोत सीविया को मुस्लिम मूसा ने महज शून्य के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। मूसा ने 10 ओवर किए जिसमें उन्होंने 31 रन देकर 3 विकेट झटके। अफगानिस्तान के तरफ से दूसरे सफल गेंदबाज शमसुर रहमान रहे उन्होंने 8 ओवर करके 3 विकेट हासिल किए। रशीद खान ने 2 विकेट व तारिक स्तानिजई ने अपने चार ओवर में 12 रन देकर 1 विकेट लिए। ये भी पढ़ें: आमिर धीरे-धीरे लय में आ रहे हैं: वकार

कनाडा के तरफ से बनाए गए 147 रनों की चुनौती का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम के सलामी बल्लेबाज करीम जनत 29 रन और कप्तान इहसनुल्लाह 31 रनों ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। अफगानिस्तान के तरफ से तारिक स्तानिजई ने टीम के लिए 48 गेंदों पर  56 रन बनाए जिसमें 9 चौका और एक छक्का भी शामिल है। अफगानी टीम ने 24.1 ओवर में ही जीत के लक्ष्य को पा लिया। ये भी पढ़ें: संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए प्रतिबंधित किए गए संजीत शाह

कनाडा के तरफ से मिराज पटेल ने 3.1 ओवर 17 रन देकर 3 विकेट लिए और श्लोक पटेल ने अपने 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट हासिल किया व कर्ट रामदाथ ने 4 ओवर में 26 रन दिए और 1 विकेट लिया।

TRENDING NOW

अफगानिस्तान के तारिक स्तानिजई को उनके 56 रनों की बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया।