आईसीसी टूर्नामेंट में लगातार 6 बार नाकाम रही है टीम इंडिया, क्या इस बार मिलेगी जीत?

2014 से 2017 के बीच टीम इंडिया एक भी आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीती

Edited By : Anoop Dev Singh |Jan 30, 2018, 12:39 PM IST

Published On Jan 30, 2018, 12:39 PM IST

Last UpdatedJan 30, 2018, 12:39 PM IST

© Getty Images
© Getty Images

आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 203 रनों से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली। टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाते हुए पहले 272 रन बनाए और उसके बाद पाकिस्तानी टीम को महज 69 रनों पर ऑल आउट कर दिया। टीम इंडिया अब 3 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताबी मुकाबले में भिड़ेगी, लेकिन इस मैच से पहले एक सवाल सभी भारतीय फैंस के जहन में जरूर होगा। सवाल ये कि क्या इस बार टीम इंडिया आईसीसी टूर्नामेंट को जीत पाएगी, या एक बार फिर उसे नाकामी मिलेगी?

दरअसल टीम इंडिया के इतिहास को देखें तो साल 2014 से लेकर 2017 तक वो ‘चोकर’ बन चुकी है। यानि की वो टीम जो पूरे टूर्नामेंट में अच्छा खेलती है लेकिन आखिरी मौके पर खराब प्रदर्शन कर खिताब नहीं जीत पाती। साल 2014 में टी20 वर्ल्ड में भारतीय टीम ने श्रीलंका से फाइनल गंवाया। साल 2015 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम सेमीफाइनल में हार गई। इसके बाद साल 2016 में अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में उसे वेस्टइंडीज से हार मिली। साल 2016 में ही वर्ल्ड टी20 के सेमीफाइनल में वो वेस्टइंडीज से हार गई। साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया पाकिस्तान से हार खिताब जीतने से चूक गई। साल 2017 में ही हुए वीमेंस वर्ल्ड कप में भी भारतीय महिला टीम खिताब नहीं जीत सकी और फाइनल गंवा बैठी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/icc-under-19-world-cup-semi-final-rahul-dravids-advice-helps-shubhman-gill-to-make-century-vs-pakistan-682150″][/link-to-post]

अब एक बार फिर भारत की अंडर 19 टीम वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है और उस पर इसे हर हाल में जीतने का दबाव जरूर होगा। वैसे टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच में जीतना लगभग तय लग रहा है क्योंकि उसने लीग मैच में ऑस्ट्रेलिया को 100 रनों के बड़े अंतर से हराया है। मौजूदा टूर्नामेंट में टीम इंडिया के पास जबर्दस्त तेज गेंदबाज और बल्लेबाजों से लैस है। देखना ये है कि 3 फरवरी को जीत का परचम लहराता है या नहीं।

Editor's Pick