add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

अंडर-19 विश्व कप 2018: भारत ने बांग्लादेश को 131 रनों से हराया: सेमीफाइनल में पाकिस्तान से होगा मुकाबला

शुभमन गिल की 86 रनों की शानदार पारी की मदद से टीम इंडिया ने क्वार्टर-फाइनल में जीत दर्ज की।

user-circle cricketcountry.com Written by Gunjan Tripathi
Last Updated on - January 26, 2018 11:50 AM IST

कमलेश नागरकोटी के शानदार गेंदबाजी स्पेल की मदद से टीम इंडिया ने क्वार्टर-फाइनल मैच में बांग्लादेश को 131 रनों से हराकर आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल की 86 रनों की शानदार पारी की बदौलत 49.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 265 रन बनाए। जवाब में 266 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम केवल 42.1 ओवर में 134 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भारत की तरफ से नागरकोटी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। वहीं शिवम मावी और अभिषेक शर्मा को भी 2-2 विकेट मिले हैं। भारत अब 30 जनवरी को सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ेगा।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/south-africa-vs-india-3rd-test-jasprit-bumrahs-maiden-5-fer-restricts-hosts-to-194-on-day-2-680876″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लगातार मैच जीतकर क्वार्टर-फाइनल में पहुंची टीम इंडिया के कप्तान पृथ्वी शॉ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जिसे उनके बल्लेबाजों ने सही साबित किया। हालांकि टीम इंडिया को पहला झटका चौथे ही ओवर में लगा, जब मनोज कालरा रूबिउल हक की गेंद पर आउट हो गए। लेकिन यहां से कप्तान शॉ और शुभमन गिल ने पारी को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी बनी। शॉ 40 रन बनाकर 18वें ओर में आउट होकर अर्धशतक से चूक गए लेकिन गिल ने अपनी पारी जारी रखी। उन्होंने 94 गेंदो में 9 चौकों की मदद से 86 रन बनाए। 36वें ओवर में गिल के आउट होने के बाद भारतीय पारी बिखर गई। अभिषेक शर्मा की अर्धशतक पारी को छोड़कर निचले क्रम के पांचों बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 266 का बड़ा लक्ष्य रखा, जिसे विपक्षी टीम तय ओवरों में हासिल नहीं कर सके। बांग्लादेश की ओर से सलामी बल्लेबाज पिनाक घोष ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका। तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से भारत ने ये मैच 131 रनों से बड़े अंतर से जीत लिया।