ICC ने श्रीलंका को भ्रष्टाचार मामले में सूचनायें साझा करने को कहा

श्रीलंका क्रिकेट पिछले कुछ साल में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरा रहा है जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ पिछले साल टेस्ट से पहले मैच फिक्सिंग के दावे शामिल हैं।

Edited By : Press Trust of India |Jan 29, 2019, 05:07 PM IST

Published On Jan 29, 2019, 05:07 PM IST

Last UpdatedJan 29, 2019, 05:07 PM IST

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने विवादों से घिरे श्रीलंका के खेल जगत से भ्रष्टाचार को लेकर सूचनायें साझा करने को कहा है वरना उस पर निलंबन का खतरा मंडरा सकता है। श्रीलंका क्रिकेट पिछले कुछ साल में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरा रहा है जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ पिछले साल टेस्ट से पहले मैच फिक्सिंग के दावे शामिल हैं। आईसीसी इन मामलों की जांच कर रही है।

आईसीसी ने कहा कि इस महीने खिलाड़ियों, कोचों और खेल से जुड़े लोगों को खुद को पाक साफ साबित करने के लिये 15 दिन का समय देने के बाद सकारात्मक जवाब मिला है। आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक ईकाई के प्रमुख एलेक्स मार्शल ने कहा कि नये मामले प्रकाश में आये हैं। उन्होंने दूसरों से गुरुवार को समय सीमा खत्म होने से पहले सूचनायें साझा करने को कहा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा ,‘‘मैं क्रिकेट समुदाय से अनुरोध करूंगा कि समय सीमा खत्म होने से पहले भ्रष्टाचार के मामलों में सूचनायें साझा करें ।’’

उन्होंने कहा कि जो आईसीसी जांचकर्ताओं के साथ सूचनायें साझा नहीं करेंगे, उन्हें पकड़े जाने पर पांच साल का प्रतिबंध झेलना पड़ सकता है। श्रीलंका के खेलमंत्री हरिन फर्नांडो ने पिछले महीने कहा था कि आईसीसी का मानना है कि श्रीलंका दुनिया का सबसे भ्रष्ट क्रिकेट खेलने वाला देश है और यहां क्रिकेट प्रशासन आकंठ भ्रष्टाचार में लिप्त है ।

Editor's Pick