- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ICC warns fans against fake lottery scam
ICC ने फैंस को विश्व कप के दौरान वित्तीय ठगी से सतर्क रहने कहा
ICC ने कहा इंग्लैंड में शुरू होने वाले विश्व कप से जुड़ी कोई प्रतियोगिता, लॉटरी या प्रोमोशन नहीं किया जा रहा है।
Published On Feb 28, 2019, 10:32 PM IST
Last UpdatedFeb 28, 2019, 10:32 PM IST
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को खेल के प्रशंसकों को संभावित घोटालों के खिलाफ चेतावनी जारी की और स्पष्ट किया कि 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने वाले आईसीसी विश्व कप से जुड़ी कोई प्रतियोगिता, लॉटरी या प्रोमोशन नहीं किया जा रहा है।
पढ़ें:- बीसीसीआई को सुरक्षा के मुद्दे पर आईसीसी ने दिया आश्वासन
आईसीसी की विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘आईसीसी जोर देता है कि इस तरह की कोई प्रतियोगिता, लॉटरी या प्रोमोशन आईसीसी से या आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2019 से जुड़ा हुआ नहीं है और ईमेल के जरिये ब्रिटेन में किसी तरह से संपर्क किये जाने की रिपोर्ट यहां ‘एक्शन फ्राड आनलाइन’ पर या 0300 123 2040 पर फोन करके की जाये। ’’
पढ़ें:- टेस्ट क्रिकेट खत्म नहीं हो रहा, इसे थोड़ा बढ़ावा देने की जरूरत
उन्होंने कहा, ‘‘ब्रिटेन से बाहर अगर संपर्क होता है तो इसकी रिपोर्ट इनक्वारीज@आईसीसी-क्रिकेट डाट काम पर की जाये। आईसीसी या सीडब्ल्यूसी19 कभी भी ईमेल के जरिये आपसे इस तरह की गोपनीय सूचना नहीं पूछेगा।’’
संचालन संस्था ने कहा कि इस तरह के वैश्विक टूर्नामेंट के दौरान इस तरह के घोटालों की घटनायें देखी जाती हैं।