- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Icc women t20 rankings shafali verma stronger at number 1 smriti mandhana reaches at 6 4545600
ICC Women T20 Rankings: पहले स्थान पर Shafali Verma ने मजबूत की स्थिति, Smriti Mandhana को एक स्थान का फायदा
ताजा टी20 रैंकिंग में राजेश्वरी गायकवाड़ और अरुंधति रेड्डी को भी फायदा हुआ है.
Published On Mar 30, 2021, 04:19 PM IST
Last UpdatedMar 30, 2021, 04:19 PM IST
ICC Women T20 Rankings: आईसीसी ने मंगलवार को महिला क्रिकेट में ताजा टी20 रैंकिंग जारी की. खासबात ये है कि टीम इंडिया की स्टार बल्लेबाज शेफाली वर्मा (Shafali Verma) ने ताजा रैंकिंग में पहले स्थान पर अपनी स्थिति को और मजबूत कर लिया है. वहीं, स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) को भी एक पायदान का फायदा हुआ है.
शेफाली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में 30 गेंदों पर 60 रन ठोक दिए थे. जिससे उनको अतिरिक्त 26 प्वाइंट्स मिले. कुल 776 रेटिंग अंक के साथ शेफाली पहले स्थान पर हैं.
उन्होंने दूसरे स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी पर 35 अंक की बढ़त बना ली है. पिछले सप्ताह आई रैंकिंग में शेफाली वर्मा (Shafali Verma) टी20 में पहले स्थान पर पहुंची थी.
स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने अपने आखिरी मुकाबले में शेफाली के साथ पारी की शुरुआत करने वाली 28 गेंदों पर नाबाद 48 रन बनाये थे. इससे वह एक पायदान ऊपर छठे स्थान पर पहुंच गयी हैं.
बायें हाथ की स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ ने 12 रन दे तीन विकेट लिये थे. इससे उन्होंने गेंदबाजी रैकिंग में 12 पायदान की लंबी छलांग लगायी है और वह अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 13वीं रैंकिंग पर पहुंच गयी है. तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी भी 15 पायदान ऊपर 56वें स्थान पर पहुंच गयी है.
दक्षिण अफ्रीका ने यह श्रृंखला 2-1 से जीती थी. उसकी कप्तान सुन लुस बल्लेबाजी रैंकिंग में एक पायदान आगे 37वें जबकि तेज गेंदबाज टुमी सेखुखुने गेंदबाजी रैंकिंग में सात स्थान ऊपर 42वें नंबर पर पहुंच गयी हैं.