महिला टी20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने को बेताब भारत, बुलंद हैं कप्तान हरमनप्रीत के हौंसले

कप्तान हरमनप्रीत ने कहा कि सकारात्मकता भारतीय टीम का सबसे मजबूत पक्ष है।

Edited By : Press Trust of India |Feb 19, 2020, 07:39 PM IST

Published On Feb 19, 2020, 07:39 PM IST

Last UpdatedFeb 19, 2020, 07:39 PM IST

Harmanpreet Kaur @Twitter bcci

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बुधवार को कहा कि उनकी टीम अगर आगामी आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में सकारात्मक सोच के साथ मैदान पर उतरती है तो वह किसी भी टीम पर दबाव बना सकती है।

हरमनप्रीत ने कहा कि यह सकारात्मकता भारतीय टीम का सबसे मजबूत पक्ष है और उनकी टीम टूर्नामेंट के पहले मैच में चार बार के चैंपियन और खिताबधारक ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने का बेसब्री से इंतजार कर रही है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारतीय सलामी बल्लेबाजों को भले ही अनुभव नहीं हो, लेकिन वे प्रतिभाशाली हैं: साउदी

महिला बिग बैश लीग में सिडनी थंडर से खेलने के कारण शहर को अच्छी तरह से समझने वाली हरमनप्रीत ने कहा, ‘हमारे अंदर रोमांच पैदा होने लगा है क्योंकि हम पहले मैच को लेकर बेहद उत्साहित हैं और हम इसके सकारात्मक पक्षों पर गौर कर रहे हैं।’

उन्होंने कहा, ‘हमारी टीम ऐसी है जो किसी भी टीम पर दबाव बना सकती है। हम सकारात्मक सोच के साथ खेलने पर ध्यान दे रहे हैं और उस तरह से खेलना चाहते हैं जैसे हम खेल सकते है क्योंकि यह हमारा सबसे मजबूत पक्ष है।’

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले के लिये अब दो दिन से भी कम समय बचा है और ऐसे में हरमनप्रीत का मानना है कि धीमी पिच और भारतीय समर्थकों के समर्थन से उनकी टीम को फायदा मिलेगा।

SL vs WI: चोट के चलते धनुष्का गुणतिलका वनडे सीरीज से बाहर, इस खिलाड़ी को मिला मौका

उन्होंने कहा, ‘अगर सिडनी शोग्राउंड की पिच धीमी रहती है तो इससे हमें फायदा होगा और अभी यह विकेट ऐसा दिख रहा है। हम इसमें अच्छा प्रदर्शन करने पर ध्यान दे रहे हैं।’

हरमनप्रीत ने कहा, ‘हम सभी जानते हैं कि भारत में सभी क्रिकेट को चाहते हैं। हम जहां भी जाते हैं वहां हमें प्रशंसकों का प्यार मिलता है और हम फिर से उनके समर्थन की उम्मीद कर रहे हैं।’

Editor's Pick