आईसीसी महिला टी20 विश्व कप: इंग्लैंड को हरा ऑस्ट्रेलिया ने चौथा खिताब जीता

ऑस्ट्रेलिया की एश्ली गार्डनर प्लेयर ऑफ द मैच रही, एलीसा हेली को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मिला।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 25, 2018, 09:34 AM IST

Published On Nov 25, 2018, 09:34 AM IST

Last UpdatedNov 25, 2018, 09:34 AM IST

Meg Lanning (ICC)

स्पिन गेंदबाजों के फिरकी के जादू के बाद बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया ने एकतरफा फाइनल में इंग्लैंड को आठ विकेट से हराकर चौथी बार महिला विश्व टी20 खिताब जीत लिया।

ऑस्ट्रेलिया ने ऑफ स्पिनर एशलेग गार्डनर (22 रन पर तीन विकेट) और लेग स्पिनर जार्जिया वेयरहैम (11 रन पर दो विकेट) की बदौलत इंग्लैंड को 19.4 ओवर में 105 रन पर ढेर कर दिया। तेज गेंदबाज मेगन शुट ने भी 13 रन देकर दो विकेट चटकाए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऑस्ट्रेलिया ने इसके जवाब में 44 रन तक दोनों सलामी बल्लेबाजों एलीसा हेली (22) और बेथ मूनी (14) के विकेट गंवा दिए थे लेकिन गार्डनर (नाबाद 33) और कप्तान मेग लेनिंग (नाबाद 28) के बीच तीसरे विकेट की 62 रन की अटूट साझेदारी की बदौलत 15.1 ओवर में ही टीम ने दो विकेट पर 106 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।

इससे पहले इंग्लैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज डेनियल वाट (43) और कप्तान हेथर नाइट (25) ही ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों का टिककर सामना कर सकीं। डेनियल और हेथर के अलावा इंग्लैंड की और कोई बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच पाई जिससे इंग्लैंड का विश्व टी20 खिताब जीतने का सपना टूट गया।

(पीटीआई)

Editor's Pick