चौथा खिताब जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लेनिंग ने कहा ये जीत अच्छी रही

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड टीम को हराकर चौथा खिताब जीता।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 25, 2018, 10:43 AM IST

Published On Nov 25, 2018, 10:43 AM IST

Last UpdatedNov 25, 2018, 10:43 AM IST

Meg Lanning © Getty Images

एंटीगुआ के सर विवियर रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गए आईसीसी महिला टी20 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड टीम को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने चौथी बार खिताब पर कब्जा किया। एश्ले गार्डनर के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर पहले ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड टीम को 105 पर ऑलआउट किया और फिर 15.1 ओवर में ही 106 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की कप्तान मेग लेनिंग ने इस जीत को संतोषजनक बताया।

कप्तान लेनिंग ने कहा, “आज शायद मैदान में हमारा सर्वश्रेष्ठ दिन नहीं था। ये अच्छा था। वेयरहेम की डॉयरेक्ट हिट कमाल की थी और गेंद पर उसका नियंत्रण शानदार था। जाहिर है हमे पिछले कुछ सालों में इस तरह की सफलता नहीं मिली। मुझे लगता कि ये जीत काफी संतोषजनक है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लेनिंग ने माना कि उनकी टीम ने कुछ गलतियां जरूर की लेकिन सभी खिलाड़ियों ने दबाव को झेला और समझदारी से एकजुट होकर खेला, जिस वजह से वो खिताब जीत सके।

उन्होंने कहा, “हमे पता है कि हम कुछ चीजें बदल सकते थे और हम एक शांत टीम हैं और मुझे लगता है कि आज ये दिखा भी। लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया और सपोर्ट स्टाफ का साथ भी बेहतरीन रहा। साथ ही मैं ऑस्ट्रेलियाई क्रू को भी शुक्रिया कहना चाहूंगी जो यहां है। मेरे माता-पिता भी यहां हैं, बहुत खुश हैं। पिछले कुछ विश्व कप हमारे पक्ष में नहीं गए थे और ये जीत बेहद संतोषजनक है।”

Editor's Pick