शतकीय पारी खेलने वाली मंधाना को मिला इनाम, बनीं वर्ल्‍ड नंबर वन

मंधाना ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ हाल में संपन्‍न वनडे सीरीज में करियर का चौथा शतक लगाया था और नाबाद 90 रन की पारी भी खेली थी।

Edited By : Cricket Country Staff |Feb 02, 2019, 06:14 PM IST

Published On Feb 02, 2019, 06:14 PM IST

Last UpdatedFeb 02, 2019, 06:14 PM IST

Smriti-Mandhana @ BCCI

बेहतरीन फॉर्म में चल रहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बाएं हाथ की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना आईसीसी की बल्‍लेबाजी वनडे रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गई हैं।

पढ़ें: न्‍यूजीलैंड को हराकर भारत ने रचा इतिहास

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मंधाना को न्यूजीलैंड के खिलाफ संपन्‍न तीन मैचों की वनडे सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम रैंकिंग में मिला है। उन्‍होंने शनिवार को जारी आईसीसी की ताजा रैंकिंग में 3 पायदान की छलांग लगाते हुए शीर्ष स्‍थान हासिल कर लिया।

पढ़ें: मिताली की सेना लगातार दूसरी जीत के साथ सीरीज अपने नाम करना चाहेगी

मंधाना ने सीरीज में वनडे करियर का अपना चौथा शतक लगाया था और नाबाद 90 रन की पारी भी खेली थी। मंधाना 751 रेटिंग अंक के साथ पहले जबकि ऑस्‍ट्रेलिया की एलीस पेरी मंधाना से 70 रेटिंग अंक (681) पीछे दूसरे स्‍थान पर हैं।

मेग लैनिंग तीसरे स्‍थान पर काबिज हैं जबकि न्‍यूजीलैंड की नई कप्‍तान एमी सैटरवेट 10 पायदान की छलांग लगाते हुए चौथे नंबर पर पहुंच गई हैं। भारतीय वनडे टीम की कप्तान मिताली राज को एक स्थान का नुकसान हुआ है और अब वह 5वें पायदान पर हैं।

युवा जेमिमा रोड्रिग्‍स ने लगाई लंबी छलांग

न्‍यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में नाबाद 81 रन की पारी खेलने वाली युवा जेमिमा रोड्रिग्स ने 64 पायदान की लंबी छलांग लगाई है। पिछले साल मार्च में अपना डेब्यू करने वाली 18 वर्षीय रोड्रिग्स ने अब तक सिर्फ 7 वनडे खेले हैं और अब वह आईसीसी रैंकिंग में 61वें पायदान पर पहुंच गई हैं।

पूनम और दीप्ति 8वें और 9वें नंबर पर पहुंचीं

गेंदबाजों की रैंकिंग में स्पिन गेंदबाज पूनम यादव और दीप्ति शर्मा ने 5-5 पायदान की छलांग लगाई है। पूनम आठवें और दीप्ति 9वें स्‍थान पर पहुंच गई हैं। पूनम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 6 विकेट अपने नाम किए थे, जबकि दीप्ति ने 4 विकेट चटकाए थे। सीरीज में 5 विकेट लेने वाली एकता बिष्ट को 9 पायदान का फायदा हुआ है। एकता 13वीं रैंकिंग पर हैं। अनुभवी झूलन गोस्‍वामी एक पायदान चढ़ते हुए चौथे नंबर पर पहुंच गई हैं।

 

Editor's Pick