add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

महिला टी20 वर्ल्ड कप में 86 हजार से अधिक दर्शकों ने स्टेडियम में पहुंचकर बनाए रिकॉर्ड

साल 2009 में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच सिडनी में हुए फाइनल मुकाबले में 12,717 दर्शक मैदान में पहुंचे थे

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - March 8, 2020 7:04 PM IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आईसीसी महिला टी20 विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार मिली है. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 85 रन से हराकर रिकॉर्ड 5वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बनने की उपलब्धि हासिल की. फाइनल मुकाबले को देखने के लिए ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में रिकॉर्ड संख्या में दर्शक पहुंचे थे.

खिताब चूकने के बावजूद हरमनप्रीत को टीम पर है पूरा भरोसा, बोलीं- आज किस्मत हमारे साथ नहीं थी

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

खिताबी मुकाबले को देखने के लिए एमसीजी में रिकॉर्ड 86,174 दर्शक मैदान में पहुंचे. किसी महिला मैच में दर्शकों की संख्या के लिहाज से यह नया विश्व रिकार्ड है. साथ ही यह ऑस्ट्रेलिया में किसी महिला खेल आयोजन में जुटी सबसे अधिक भीड़ है.

आईसीसी विश्व कप का यह सातवां संस्करण था. साल 2009 में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच सिडनी में हुए फाइनल मुकाबले में 12,717 दर्शक मैदान में पहुंचे थे. भारतीय टीम पहली बार फाइनल में पहुंची थी जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने रिकॉर्ड छठी बार खिताबी मुकाबले में प्रवेश की थी.

ICC Women’s T20 World Cup: लीग की हार का बदला फाइनल जीतकर लिया

TRENDING NOW

फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की ओर से रखे गए 185 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 5 गेंद बाकी रहते 99 रन पर ढेर हो गई. भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए.