• Home
  • News
  • Icc womens t20 world cup 2020 india women vs australia women final australia won the toss and opted to bat 3964162

ICC Womens T20 World Cup 2020, Final: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगी ऑस्ट्रेलिया

आईसीसी टी20 विश्व कप 2020 का फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है।

Edited By : India.com Staff |Mar 08, 2020, 12:03 PM IST

Published On Mar 08, 2020, 12:03 PM IST

Last UpdatedMar 08, 2020, 12:03 PM IST

Meg Lanning with Harmanpreet Kaur

Cricket | India vs Australia | World Cup final: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे आईसीसी टी20 विश्व कप फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लेनिंग (Meg Lanning) ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

लेनिंग ने कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करेंगे, ये अच्छा विकेट है। दर्शक उत्साहित हैं, मैच के लिए हम भी उत्साहित हैं। सभी मैच करीबी रहे हैं लेकिन आज हमारा सर्वश्रेष्ठ दिन होना चाहिए। उम्मीद है कि खेल अच्छा रहे। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने कहा, “मेरी मां स्टैंड्स में बैठी हैं। ये दबाव भरा मैच है और हम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं। हमें लक्ष्य का पीछा करने की क्षमता पर भरोसा है, उम्मीद है कि गेंदबाज उन्हें रोक पाएंगे। (बारिश की वजह से) हमने इंडोर प्रैक्टिस की। हम साथ रहने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि जब आपको खेलने के लिए मैच नहीं मिलते तो आपका ध्यान भटकने लगता है। हम इस बाकी मैचों की तरह ही खेलना चाहते हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहते हैं।”

वसीफ जाफर के संन्यास पर कोच चंद्रकांत पंडित ने कहा- ‘कभी नहीं कहते थे कि आज मैंने अच्छा खेला’

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), जेमिमा रॉड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), वेदा कृष्णमूर्ति, दीप्ति शर्मा, शिखा पांडे, राधा यादव, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़

ऑस्ट्रेलिया महिला (प्लेइंग इलेवन): एलिसा हेली (विकेटकीपर), बेथ मूनी, मेग लेनिंग (कप्तान), जेस जोनासेन, एशले गार्डनर, राचेल हेन्स, निकोला केरी, सोफी मोलिनक्स, जॉर्जिया वेयरहम, डेलिसा किमिसन, मेगन शुट

Editor's Pick