• Home
  • News
  • Icc womens t20 world cup 2020 katy perry to perform in final at mcg

ICC महिला T20 विश्व कप के फाइनल में दिखेगा पॉप स्टार केटी पेरी का जलवा

आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2020 में वर्ल्ड की 10 टीमें हिस्सा लेंगी

Edited By : India.com Staff |Nov 13, 2019, 12:22 PM IST

Published On Nov 13, 2019, 12:22 PM IST

Last UpdatedNov 13, 2019, 12:22 PM IST

अमेरिकी पॉपस्टार केटी पेरी (Katy Perry) ने कहा है कि वह मेलबर्न में अगले साल मार्च में आयोजित होने वाले महिला टी-20 विश्व कप फाइनल (Final of ICC Women’s T20 World Cup 2020 at MCG) में परफॉफर्म करेंगी.

FIFA World Cup Qualifiers: अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले कप्तान सुनील छेत्री नेे साथी खिलाड़ियों को दी ये सलाह

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पेरी ने सोशल मीडिया के अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने लिखा, ‘आसी आसी आसी ओइ ओइ ओइ.’ ऑस्ट्रेलियाई खेलप्रेमियों का यह मशहूर नारा है.

उन्होंने लिखा, ‘कुछ रिकॉर्ड तोड़ते हैं. मेलबर्न में आठ मार्च को मेरे साथ आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप फाइनल (ICC Women’s T20 World Cup 2020) में जुड़िए. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) पर हम इन शानदार महिलाओं की हौसलाअफजाई करेंगे.’

Hong Kong Open 2019 (Badminton) : साइना नेहवाल पहले ही दौर में हारकर टूर्नामेंट से हुईं बाहर

आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2020 में वर्ल्ड की 10 टीमें हिस्सा लेंगी. इसका आयोजन 21 फरवरी से 8 मार्च, 2020 तक किया जाएगा. इसके बाद पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन होगा जिसमें 16 टीमें अपनी किस्मत आजमाएंगी. इसका आयोजन 18 अक्टूबर से 15 नवंबर, 2020 तक होगा.

गौरतलब है कि केटी पेरी का असली नाम कैथरिन एलिजाबेथ हडसन (Katheryn Elizabeth Hudson) है. लेकिन इंडस्ट्री में आने के बाद उन्होंने अपना नाम शॉर्ट कर लिया. 9 साल की उम्र मेें उन्होंनेे  गाना शुरू कर दिया  था.

 

Editor's Pick