- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ICC Womens T20 World Cup 2020: Reaching Semifinals is our First Priority says England skipper Heather Knight
इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट ने कहा- विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचना प्राथमिकता
आईसीसी टी20 महिला विश्व कप का आयोजन 21 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया में किया जाएगा।
Published On Feb 14, 2020, 08:24 PM IST
Last UpdatedFeb 14, 2020, 08:24 PM IST
इंग्लैंड टीम की कप्तान हीथर नाइट (ICC)
वनडे विश्व कप जीत चुकी इंग्लैंड महिला टीम की कप्तान हीथर नाइट ने कहा है कि टीम ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और भारत के साथ खत्म हुई ट्राई सीरीज से काफी कुछ सीखा है और इसी सीख के साथ वो 21 फरवरी से शुरू हो रहे विश्व कप में जाएंगी।
नाइट ने कहा कि टीम का लक्ष्य विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचना है। इंग्लैंड ने 2009 में पहले महिला टी20 विश्व कप पर अपना कब्जा किया था, लेकिन इसके बाद तीन बार वो उप-विजेता रह चुकी है।
नाइट ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की वेबसाइट पर अपने कॉलम में लिखा, “हम इस बात पर ध्यान दे रहे हैं कि हम किसी तरह से अपनी क्रिकेट खेलना चाहते हैं और सेमीफाइनल में पहुंचना चाहते हैं। अगर हम ऐसा कर सके तो फिर इसके आगे सोचेंगे।”
टेस्ट सीरीज से पहले कोच शास्त्री ने कहा- हमारे 4-5 खिलाड़ी चोटिल हैं
नाइट ने लिखा, “मुझे लगता है कि हमने हाल ही में खत्म हुई त्रिकोणिय सीरीज से काफी कुछ सीखा। हम कुछ कीरीब मैचों में दबाव में थे जो विश्व कप के लिहाज से एक दम सही है।”