- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ICC Womens T20 World Cup 2023 full schedule live streaming details when and where to watch live match in india
आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल, भारत में कब और कहां होगा प्रसारण ?
भारतीय टीम ग्रुप बी में है, जहां टीम इंडिया के साथ पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और आयरलैंड की टीमें हैं. वहीं ग्रुप ए में मेजबान साउथ अफ्रीका के साथ ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम है.
Published On Feb 05, 2023, 12:35 PM IST
Last UpdatedFeb 05, 2023, 12:35 PM IST
Women t20 world Cup (Photo-twitter)
आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन 10 फरवरी से होना है. भारतीय महिला टीम 12 फरवरी को विश्व कप अपने अभियान की शुरुआत करेगी. भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ होना है. भारतीय महिला टीम अब तक एक बार भी विश्व कप का खिताब नहीं जीत सकती है, ऐसे में साउथ अफ्रीका में होने वाले इस आयोजन से टीम इंडिया से इस बार बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है.
भारतीय टीम ग्रुप बी में है, जहां टीम इंडिया के साथ पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और आयरलैंड की टीमें हैं. वहीं ग्रुप ए में मेजबान साउथ अफ्रीका के साथ ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम है.
आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल:
10 फरवरी- साउथ अफ्रीका महिला vs श्रीलंका महिला- रात-10.30 बजे
11 फरवरी- वेस्टइंडीज महिला vs इंग्लैंड महिला- शाम 6.30 बजे
11 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया महिला vs न्यूजीलैंड महिला- रात 10.30 बजे
12 फरवरी- भारत महिला vs पाकिस्तान महिला- शाम 6.30 बजे
12 फरवरी- बांग्लादेश महिला vs श्रीलंका महिला- रात 10.30 बजे
13 फरवरी- आयरलैंड महिला vs इंग्लैंड महिला- शाम 6.30 बजे
13 फरवरी- साउथ अफ्रीका महिला vs न्यूजीलैंड महिला- रात 10.30 बजे
14 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया महिला vs बांग्लादेश महिला- रात 10.30 बजे
15 फरवरी- भारत महिला vs वेस्टइंडीज महिला- शाम 6.30 बजे
15 फरवरी- पाकिस्ता महिला vs आयरलैंड महिला- रात 10.30 बजे
16 फरवरी- श्रीलंका महिला vs ऑस्ट्रेलिया महिला- शाम 6.30 बजे
17 फरवरी- न्यूजीलैंड महिला vs बांग्लादेश महिला- शाम 6.30 बजे
17 फरवरी- वेस्टइंडीज महिला vs आयरलैंड महिला- रात 10.30 बजे
18 फरवरी- भारत महिला vs इंग्लैंड महिला- शाम 6.30 बजे
18 फरवरी- साउथ अफ्रीका महिला vs ऑस्ट्रेलिया महिला- रात 10.30 बजे
19 फरवरी- पाकिस्तान महिला vs वेस्टइंडीज महिला- शाम 6.30 बजे
19 फरवरी- न्यूजीलैंड महिला vs श्रीलंका महिला- रात 10.30 बजे
20 फरवरी- भारत महिला vs आयरलैंड महिला- शाम 6.30 बजे
21 फरवरी- इंग्लैंड महिला vs पाकिस्तान महिला- शाम 6.30 बजे
21 फरवरी- साउथ अफ्रीका vs बांग्लादेश महिला- रात 10.30 बजे
23 फरवरी- पहला सेमीफाइनल (A1 vs B2)- शाम 6.30 बजे
24 फरवरी- दूसरा सेमीफाइनल (B1 VS A2)- शाम 6.30 बजे
26 फरवरी- फाइनल- शाम 6.30 बजे
भारत में कब और कहां होगा प्रसारण ?
भारत में मैच का प्रसारण शाम 6.30 और रात 10.30 बजे से किया जाएगा. भारतीय टीम के सभी मुकाबले शाम 6.30 बजे से शुरु होंगे. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनल पर मैच का प्रसारण होगा, वहीं डिजनी प्लस हॉटस्टार एप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी.