ICC महिला टी-20 वर्ल्ड कप की आज से होगी शुरुआत, जानिए टीम इंडिया के मुकाबले कब-कब होंगे ?
भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में ग्रुप बी में है. ग्रुप बी में भारतीय महिला टीम के साथ पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और आयरलैंड शामिल है.
Published On Feb 10, 2023, 10:30 AM IST
Last UpdatedFeb 10, 2023, 10:30 AM IST
Indian women cricket team
आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप की आज से शुरुआत हो रही है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मेजबान साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में ग्रुप बी में है. ग्रुप बी में भारतीय महिला टीम के साथ पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और आयरलैंड शामिल है. टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला रविवार 12 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी.
ग्रुप ए में मेजबान साउथ अफ्रीका के साथ ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम है.
आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल:
12 फरवरी- भारत महिला vs पाकिस्तान महिला- शाम 6.30 बजे
15 फरवरी- भारत महिला vs वेस्टइंडीज महिला- शाम 6.30 बजे
18 फरवरी- भारत महिला vs इंग्लैंड महिला- शाम 6.30 बजे
20 फरवरी- भारत महिला vs आयरलैंड महिला- शाम 6.30 बजे
23 फरवरी- पहला सेमीफाइनल (A1 vs B2)- शाम 6.30 बजे
24 फरवरी- दूसरा सेमीफाइनल (B1 VS A2)- शाम 6.30 बजे
26 फरवरी- फाइनल- शाम 6.30 बजे
यह भी पढ़ें:
आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल, भारत में कब और कहां होगा प्रसारण ?
भारत में कब और कहां होगा प्रसारण ?
भारत में मैच का प्रसारण शाम 6.30 से किया जाएगा. भारतीय टीम के सभी मुकाबले शाम 6.30 बजे से शुरु होंगे. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनल पर मैच का प्रसारण होगा, वहीं डिजनी प्लस हॉटस्टार एप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी.
भारतीय महिला टीम का पूरा स्क्वाड:
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अंजलि सरवानी, पूजा वस्त्रकार, राजेश्वरी गायकवाड़ और शिखा पांडे.
रिजर्व खिलाड़ी- स्नेह राणा, एस. मेघना