न्यूजीलैंड को हरा ऑस्ट्रेलिया महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा
आखिरी ओवर में कीवी टीम को जीत के लिए 20 रनों की जरूरत थी।
Published On Mar 02, 2020, 04:09 PM IST
Last UpdatedMar 02, 2020, 04:09 PM IST
Australia Women Cricket Team @twitter
ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के मैच में चार रन से हरा सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मौजूदा विजेता ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 155 रन का स्कोर खड़ा किया। न्यूजीलैंड की टीम पूरे ओवर खेलने के बाद सात विकेट खोकर 151 रन ही बना सकी।
केन विलियमसन: अगर भारत ने 50 रन और बनाए होते तो मैच दूसरी तरफ भी जा सकता था
आखिरी ओवर में कीवी टीम को जीत के लिए 20 रनों की जरूरत थी, लेकिन केटी मार्टिन एक चौके और एक छक्का लगाने के बाद भी टीम को जरूरी रनों तक नहीं पहुंचा पाई।
मार्टिन 18 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगा 37 रन बनाकर नाबाद रहीं। उनके साथ लेघ कास्पेरेक तीन रन बनाकर नाबाद लौटीं।
न्यूजीलैंड के ऊपरी क्रम ने टीम को मैच में बनाए रखा था। कप्तान सोफी डिवाइन ने 31, रचेल प्रीस्ट ने 17, सुजी बेट्स ने 14, मैडीसन ग्रीन ने 28 रन बना न्यूजीलैंड की जीत की उम्मीदों को जिंदा रखा था, लेकिन निचले क्रम में कुछ विकेट लगातार गिर जाने के कारण टीम पर भार आ गया जिसे मार्टिन अपनी ताबड़तोड़ पारी के बाद भी कम नहीं कर सकीं।
ऑस्ट्रेलिया के लिए मेगन शट और जॉर्जिया वारेहम ने तीन-तीन विकेट लिए। जेस जोनासेन ने एक सफलता हासिल की। वारेहम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
आखिरी ओवर में कीवी टीम को जीत के लिए 20 रनों की जरूरत थी
इससे पहले, बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर ऑस्ट्रेलिया ने सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। उसके लिए सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने सबसे ज्यादा 60 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में मूनी ने 50 गेंदों का सामना किया और छह चौकों के अलावा दो छक्के लगाए।
कप्तान मेग लेनिंग ने 21, एश्ले गार्डनर ने 20, एलिसा पैरी ने 21, रन बनाए। रचेल हेंस ने नाबाद 19 रनों का योगदान दे टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।