• Home
  • News
  • ICC Women’s T20 World Cup has the potential to revolutionalise the game; Says Harmanpreet Kaur

'टी20 में पहले 120 या 130 अच्छा स्कोर होता था लेकिन अब ऐसा नहीं'

हरमनप्रीत ने कहा, ‘पिछले दो साल में भारत का वनडे क्रिकेट में प्रदर्शन अच्छा रहा है लेकिन हमारी टी20 टीम जूझती नजर आई।

Edited By : Press Trust of India |Feb 07, 2020, 05:54 PM IST

Published On Feb 07, 2020, 05:54 PM IST

Last UpdatedFeb 07, 2020, 05:54 PM IST

हरमनप्रीत कौर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शुक्रवार को कहा कि पिछले दो साल में टीम का प्रदर्शन लगातार बेहतर हुआ है और आगामी टी20 विश्व कप में खेल को और लोकप्रिय बनाने की क्षमता है ।

स्पिनर कुलदीप यादव के बचाव में उतरे फील्डिंग कोच आर श्रीधर, बोले-इस चाइनामैन गेंदबाज को लय हासिल करने के लिए…

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऑस्ट्रेलिया में त्रिकोणीय श्रृंखला में भारत को लगातार दो पराजय का सामना करना पड़ा। अब उसे शनिवार को मेजबान के खिलाफ हर हालत में जीतना है। इसके बावजूद फाइनल में उसका खेलना ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मैच के नतीजे पर निर्भर होगा।

आईसीसी के लिए एक कॉलम में हरमनप्रीत ने लिखा कि पिछले दो साल में महिला टी20 क्रिकेट ने लंबा सफर तय किया है।

हरमनप्रीत ने कहा, ‘कुछ समय पहले तक टी20 क्रिकेट में 120 या 130 अच्छा स्कोर होता था लेकिन अब ऐसा नहीं है। टीमों का आत्मविश्वास बढा है और बड़े स्कोर बन रहे हैं।’

India vs New Zealand, 2nd ODI: ऑकलैंड वनडे में इन 2 अहम बदलाव के साथ उतर सकता है भारत

उन्होंने कहा, ‘दुनिया भर में टीमों का प्रदर्शन बेहतर हो रहा है। टी20 विश्व कप से यह और बेहतर होगा।’

टी20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में 21 फरवरी से शुरू होगा।

हरमनप्रीत ने कहा, ‘पिछले दो साल में भारत का वनडे क्रिकेट में प्रदर्शन अच्छा रहा है लेकिन हमारी टी20 टीम जूझती नजर आई। पिछले दो साल में हमने सुधार की काफी कोशिश की है और हमारे अपने मजबूत पक्ष हैं। हमारी ताकत स्पिन गेंदबाजी है।’

Editor's Pick