- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ICC Women’s T20 World Cup: Matches can be shifted to Antigua from St. Lucia
सैंट लूसिया से एंटिगा शिफ्ट हो सकते हैं आईसीसी महिला टी20 विश्व मैच
इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच सेंट लूसिया में खेले जाने वाला मैच बारिश के चलते रद्द करना पड़ा था।
Published On Nov 11, 2018, 04:29 PM IST
Last UpdatedNov 11, 2018, 04:29 PM IST
Indian women team © Getty Images
आईसीसी भारी बारिश के चलते महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप स्टेज मैचों को सेंट लूसिया से एंटिगा शिफ्ट करने के बारे में विचार कर रहा है। ‘ईएसपीएन क्रिकइंफो’ की रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच सेंट लूसिया में खेले जाने वाला मैच बारिश के कारण बुधवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। इसी के चलते काउंसिल ये कदम उठा सकता है।
अभी तक महिला टी20 विश्व कप में एक ही मैच को स्थगित करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा, मैचों को शिफ्ट करने के बारे में टीमों और मेजबान बोर्ड के साथ किसी भी प्रकार की आधिकारिक बातचीत अभी नहीं हुई है। ऐसे में आईसीसी ग्रुप स्टेज मैचों को शिफ्ट करने के लिए सही कारणों की खोज कर रही है। मैचों को शिफ्ट करने में कई समस्याएं होंगी। एंटिगा में होटलों का उपलब्ध होना, विमानों और अतिरिक्त मैचों के लिए एंटिगा में विकटों का उपलब्ध होना आदि।
सेंट लूसिया में बाकी बचे मैच इस प्रकार ही स्थगित हो गए, तो भी इंग्लैंड नॉकआउट के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। इंग्लैंड टीम की कप्तान हीथर नाइट ने कहा कि ग्रोस आईलैट का मैदान सबसे अधिक नमी वाला मैदान है। उन्होंने अपने अब तक के करियर में पहली बार इस प्रकार के मैदान को देखा है। ऐसे में हीथर का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि बारिश रुक जाएगी, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो आईसीसी को इस बारे में फैसला लेना होगा।