''भारतीय टीम के सिर सजेगा विश्व कप का ताज''

सौरव गांगुली ने की भारतीय टीम के विश्व कप जीतने की भविष्यवाणी

Edited By : Manoj Shukla |Jul 21, 2017, 11:18 PM IST

Published On Jul 21, 2017, 11:18 PM IST

Last UpdatedJul 21, 2017, 11:18 PM IST

भारतीय टीम © Getty Images
भारतीय टीम © Getty Images

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भारतीय महिला टीम को विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार बताया। गांगुली ने इस दौरान हरमनप्रीत की भी जमकर तारीफ की। गांगुली ने, ‘‘मैंने हरमनप्रीत की पारी देखी। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की। मुझे पूरी उम्मीद है कि भारत फाइनल में इंग्लैंड को हरा देगा।’’ आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हरमनप्रीत ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 115 गेंदों में नाबाद 171 रन बनाए। हरमनप्रीत ने अपनी पारी में 20 चौके और 7 छक्के भी जड़े थे। साह ही हरमनप्रीत ने अपनी पारी में कई बड़े रिकॉर्डों पर अपना नाम लिखवाया। ये भी पढ़ें: तो आज ‘क्रिकेट’ नहीं बल्कि ‘हॉकी’ खेल रही होतीं हरमनप्रीत कौर

टीम इंडिया ने बारिश से प्रभावित सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली। सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया की एक नहीं चली और 6 बार की विश्व चैंपियन को भारत ने धूल चटाकर फाइनल में जगह बना ली। भारत ने निर्धारित 42 ओवर में 281 रनों का स्कोर खड़ा किया था जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 40.1 ओवर में 245 रनों पर ही सिमट गई। इस तरह से भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत की जीत में हरमनप्रीत का बहुत बड़ा योगदान रहा। हरमनप्नेरीत ने 171 रनों की नाबाद पारी खेली और भारत की तरफ से किसी भी विश्व कप में सर्वोच्च रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं। हरमनप्रीत अंत तक आउट नहीं हुईं। फाइनल में भारत का मुकाबला अब रविवार को मेजबान इंग्लैंड से होगा। दोनों देशों के बीच ये फाइनल मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा।

Editor's Pick