- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ICC Women’s World Cup 2017: Twitter abuzz with praise for Harmanpreet Kaur after her unbeaten 171 against Australia
हरमनप्रीत कौर के 'सजदे' में झुका क्रिकेट जगत, ट्विटर पर बंधे तारीफों के पुल
हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 171 रनों की पारी खेली
Published On Jul 20, 2017, 10:48 PM IST
Last UpdatedJul 20, 2017, 10:48 PM IST

आईसीसी महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर ने 115 गेंदों में 171* रनों की पारी खेलकर इतिहास रच दिया। कौर ने इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड तोड़े। कौर ने सेमीफाइनल मुकाबले में शतक लगाकर इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया। कौर की इस पारी की बदौलत टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 282 रनों का लक्ष्य रखा। कौर की इस पारी की दुनियाभर में तारीफ हो रही है। ट्वीटर पर तो मानो कौर को बधाई देने वालों का तांता ही लग गया। आइए आपको बताते हैं कि किस किसने कौर को बधाई दी और बधाई में उन्होंने कौर के लिए क्या कहा। ये भी पढ़ें: सेमीफाइनल में हरमनप्रीत कौर ने बनाए ऐसे रिकॉर्ड जो ‘विराट कोहली’, ‘सचिन तेंदुलकर’ भी नहीं बना पाए
Hearty hitting by Harmanpreet as she reminds 1 o @RealKapildev at T’bridgeWells..superb effort really..gr8 2 C @imharmanpreet70 n full flow!
— Bishan Bedi (@BishanBedi) July 20, 2017
An Innings of a lifetime , Harmanpreet Kaur . What wonderful clean hitting. More than 60% of India’s runs. Fan ! Over to the Bowlers now. pic.twitter.com/xZlIB2SW4x — Virender Sehwag (@virendersehwag) July 20, 2017
Harmanpreet Kaur 1st 50 in 64 balls 2nd 50 in 26 balls 3rd 50 in 17 balls last 21 in 8 balls#WWC17 #IndvsAus — Mohandas Menon (@mohanstatsman) July 20, 2017
Brutal! Arguably one of the greatest innings across all World Cups …men or women. Period.
@ImHarmanpreet @BCCIWomen take a— R SRIDHAR (@coach_rsridhar) July 20, 2017
281 in 42overs is a wonderful score & Harmanpreet Kaur has just played one of the all time great Innings in any WC match.What a joy#IndvAus
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) July 20, 2017
भारत के पूर्व खिलाड़ी बिशन सिंह बेदी ने कौर की तारीफ करते हुए लिखा, ”हरमनप्रीत कौर ने बेहतरीन शॉट खेले, कौर ने कपिल देव की याद दिला दी। शानदार प्रयास।” भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, ”एक ऐसी पारी जो जिंदगी भर याद रहेगी। आपने भारतीय टीम से के स्कोर में 60 फीसदी से ज्यादा रन आपके। अब सब गेंदबाजों के ऊपर।” वहीं आर श्रीधर ने लिखा, ”किसी भी विश्व कप की सबसे बेहतरीन पारी, फिर चाहे वो पुरुष टीम हो या फिर महिला टीम।” भारतीय टीम के खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने लिखा, ”42 ओवरों में 281 रन का स्कोर शानदार है। हरमनप्रीत कौर ने किसी भी विश्व की अपनी जिंदगी की सबसे यादगाप पारी खेली है। शानदार।”
कौर की शानदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 42 ओवरों में 4 विकेट खोकर 281 रन बनाए। कौर ने लाजवाब बल्लेबाजी की और 115 गेंदों में नाबाद 171 रनों की पारी खेली। कौर ने अपनी पारी में 20 चौके और 7 छक्के लगाए। कौर के अलावा मिताली राज ने (36), दीप्ति शर्मा ने (25) रनों की पारी खेली। इसके अलावा कौर भारत की तरफ से किसी भी विश्व कप में सर्वोच्च रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं। कौर अंत तक आउट नहीं हुईं नाबाद पवेलियन लौटीं।