ICC Womens World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बावजूद सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया

आईसीसी महिला विश्व कप 2022 में टीम इंडिया को 22 मार्च को बांग्लादेश और 27 मार्च को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच खेलना है.

Edited By : India.com Staff |Mar 21, 2022, 10:22 AM IST

Published On Mar 21, 2022, 10:22 AM IST

Last UpdatedMar 21, 2022, 10:22 AM IST

आईसीसी महिला वनडे विश्व कप (ICC Womens World Cup 2022) के अपने पांचवें लीग मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है. हालांकि भारतीय महिला टीम के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे अब भी खुले हैं.

19 मार्च, शनिवार को ऑकलैंड में खेले गए मैच में मिताली राज (Mithali Raj) के नेतृत्व वाली भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. इससे पहले टीम इंडिया ने पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच जीते थे, जबकि न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टीम इंडिया को अब 22 मार्च को बांग्लादेश और 27 मार्च को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच खेलना है. अगर टीम इंडिया अपने अगले दोनों मुकाबले जीत जाती है तो वो सेमीफाइनल में पहुंच सकती है.

विश्व कप की अंकतालिका को देखें को भारत पांच मैचों में चार अंकों के साथ चौथे स्थान पर है. ऑस्ट्रेलिया टीम 10 अंकों के साथ पहले स्थान पर है, दक्षिण अफ्रीका आठ अंकों के साथ दूसरे और वेस्टइंडीज 6 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है.

भले ही भारत अंकतालिका में चौथे नंबर पर हो लेकिन टीम इंडिया का नेट रन रेट (+0.456) ऑस्ट्रेलिया (+1.424) को छोड़ बाकी दोनों टीमों से ज्यादा है. ऐसे में अगर टीम इंडिया दो मैच जीतकर चार अंक हासिल कर लेती है तो वो दूसरे स्थान पर पहुंचकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर सकती है.

Editor's Pick