फाइनल में पहुंचने के साथ मिताली राज ने दिया बड़ा बयान

टीम इंडिया रविवार को इंग्लैंड के साथ फाइनल में भिड़ेगी।

Edited By : Devbrat Bajpai |Jul 21, 2017, 09:59 AM IST

Published On Jul 21, 2017, 09:59 AM IST

Last UpdatedJul 21, 2017, 09:59 AM IST

मिताली राज Image courtesy: Getty Images
मिताली राज Image courtesy: Getty Images

महिला विश्व कप 2017 के दूसरे सेमीफाइनल में भारी भरकम ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हराते हुए टीम इंडिया ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है और अब फाइनल में टीम इंडिया इंग्लैंड से भिड़ेगी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने हरमनप्रीत कौर के ताबड़तोड़ 115 गेंदों में 171 रनों की मदद से 42 ओवरों में 4 विकेट पर 181 रन बना डाले। जवाब में ऑस्ट्रेलिया टीम 40.1 ओवरों में 245 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और टीम इंडिया ने 36 रनों से जीत दर्ज की। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने भी शानदार गेंदबाजी की। दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 59 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं, झूलन गोस्वामी और शिखा पांडे ने 2-2 विकेट लिए। राजेश्वरी गायकवाड़ और पूनम यादव ने 1-1 विकेट लिए।

फाइनल में इंग्लैंड के साथ भिड़ने के बारे में बातचीत करते हुए मिताली ने कहा, “जाहिर तौर पर ये इंग्लैंड के लिए आसान नहीं होने वाला। लेकिन यह निर्भर करेगा कि हम उस दिन कैसा प्रदर्शन करते हैं। हमें वास्तव में अपनी योजना और रणनीति पर काम करना होगा क्योंकि हमें पहले मैच में हराने के बाद इंग्लैंड आजकल शबाब पर है। उन्होंने फाइनल में पहुंचने से पहले शानदार प्रदर्शन किया है, इसलिए मेजबान के साथ उनके खुद के देश में खेलना चुनौती होगी।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टीम की जीत के बाद कप्तान मिताली राज खासी उत्साहित नजर आईं। उन्होंने कहा, “हरमन की पारी खास थी। सेमीफाइनल में वापसी करते हुए इस तरह की पारी खेलना शानदार है। झूलन भी बेहतरीन रही और सही समय पर उन्होंने अपना योगदान दिया। हमारे पास अब खिलाड़ी हैं जो अंतरराष्ट्रीय स्टैंडर्ड के हैं। हमारी टीम की ओर से हर मैच में हर दूसरी महिला चमकदार प्रदर्शन कर रही है जो अद्भुत है। स्मृति ने शुरुआती टूर्नामेंट में शतक जमाए थे। पूनम ने उसके बाद लगाया और अब हरमन ने आज लगाया। मुझे यकीन है कि हरमन फिट होंगी और वह फाइनल में खेलना चाहेंगी। हम सभी लॉर्ड्स में खेलने के लिए बहुत उत्साहित हैं। यह मौका जिंदगी में एक बार आता है।”

[ये भी पढ़ें: आईसीसी महिला विश्व कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया]

बीच पारी के दौरान डग आउट डांस के बारे में बातचीत करते हुए मिताली ने कहा, “वेदा और मैंने एक गाने को कोरियोग्राफ किया था और मैंने उसी की याद वेदा को दिला दी। मुझे मालूम नहीं था कि कैमरे हमारे ऊपर थे।”

 शतक जड़ने के बाद हैलमेट को जमीन में फेंकने के साथ प्रतिक्रियादेती हुईं हरमनप्रीत कौर Image courtesy: Getty Images

शतक जड़ने के बाद हैलमेट को जमीन में फेंकने के साथ प्रतिक्रिया देती हुईं हरमनप्रीत कौर Image courtesy: Getty Images

मैन ऑफ द मैच रहीं हरमनप्रीत ने कहा, “सबसे पहले मैं बहुत गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। मेरी पारी इसलिए बेहतरीन रही क्योंकि उन्हें रोक दिया गया। मैं फाइनल के बारे में सोच रही हूं। इंग्लैंड एक अच्छी टीम है और हम जाहिर तौर पर उन्हें अच्छी चुनौती देंगे। जब आप अपनी टीम के लिए रन बनाते हो तो ये हमेशा अच्छा होता है और मैं बहुत खुश हूं। जब हमने मुंबई से शुरुआत की थी तो हमने सेमीफाइनल तक पहुंचने के बारे में सोचा था और अब हम यहां हैं। मैं सपोर्ट स्टाफ और सभी फैंस को उनके सपोर्ट के लिए शुक्रिया कहना चाहूंगी।

Editor's Pick